
Flipkart Year End Sale : फ्लिपकार्ट पर इस समय ईयर-एंड सेल चल रही है। ई-कॉमर्स कंपनी अपनी वेबसाइट पर भारी छूट दे रही है। सेल के तहत कंपनी स्मार्टफोन और अन्य कई गैजेट्स पर कुछ शानदार डील्स की पेशकश कर रही है। सेल में आपको आईफोन सहित कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल सकती है। आगे जानिए बेस्ट प्रोडक्ट्स पर कितनी छूट मिल रही है।
कब तक चलेगी सेल
फ्लिपकार्ट ईयर-एंड सेल 24 दिसंबर से शुरू हुई और यह 31 दिसंबर तक चलेगी। यहां हम आपको कुछ टॉप डिस्काउंट और ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका आप चल रही सेल में फायदा उठा सकते हैं।
ऐप्पल आईफोन 11
जो लोग ऐप्पल आईफोन 11 खरीदना चाहते हैं वे अब इसे सिर्फ 38,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट की ईयर-एंड सेल में आईफोन 11 का 64 जीबी वेरिएंट 39,999 रुपये में उपलब्ध है। वैसे मूल रूप से इसकी कीमत 43,900 रुपये है। तो करीब 4,000 रुपये का डिस्काउंट आपको इस समय मिल सकता है। साथ ही, जिन खरीदारों के पास फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड हैं, उन्हें कैशबैक के रूप में अतिरिक्त 5 प्रतिशत की छूट मिल सकती है।
आईफोन 13 61,999 रुपये में
फ्लिपकार्ट ईयर-एंड सेल के दौरान ऐप्पल आईफोन 13 लगभग 7,900 रुपये की अतिरिक्त छूट पर उपलब्ध है। फोन की असल कीमत करीब 69,900 रुपये है और यह 61,999 रुपये में उपलब्ध है। साथ ही फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने वालों को 5 फीसदी कैशबैक मिलेगा।
इनफीनिक्स नोट 12 को 9,999 रुपये में
इनफीनिक्स नोट 12 4 जीबी रैम और 64 आरओएम के साथ 9,999 रुपये में उपलब्ध है। फोन की असली कीमत 15,999 रुपये है। इसी तरह फ्लिपकार्ट ईयर-एंड सेल 2022 में आपको बोट एयरपॉड्स 131 (60 घंटे तक प्लेबैक समय वाले) 1,299 रुपये में उपलब्ध है। जबकि इनकी मूल कीमत 2,990 रुपये है।
सैमसंग वॉच 4 11,349 रुपये में
इसी तरह सैमसंग वॉच 4 ब्लूटूथ (कॉलिंग फंक्शन के साथ) 62 प्रतिशत की भारी छूट पर उपलब्ध है। वायरलेस चार्जिंग सुविधा और 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ वाली स्मार्टवॉच 11,349 रुपये में उपलब्ध है। वैसे डिवाइस की असल कीमत 29,999 रुपये है।
ये हैं बाकी ऑफर
सेल में सैमसंग, ऐप्पल, ओप्पो, रियलमी और अन्य ब्रांड्स के कई स्मार्टफोन्स पर छूट मिल रही है। ऐसा ही एक ऑफर नथिंग फोन (1) पर उपलब्ध है। चल रही सेल में, इस स्मार्टफोन को 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। नथिंग फोन (1) का 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट अभी फ्लिपकार्ट पर 27,999 रुपये में लिस्टेड है। ई-टेलर बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर 2,000 रुपये तक 10 फीसदी की छूट दे रही है। इससे फोन की कीमत घटकर 25,999 रुपये हो जाएगी। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड धारक फोन की खरीदारी पर 5 फीसदी कैशबैक पा सकते हैं। नथिंग फोन (1) फोन खरीदने के इच्छुक लोग नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्श भी चुन सकते हैं। जैसा कि ई-टेलर की साइट पर सूचीबद्ध है, नो-कॉस्ट ईएमआई ₹4,334 प्रति माह से शुरू होती है। स्मार्टफोन को ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। नथिंग फोन (1) का मुख्य आकर्षण इसका नया ग्लिफ़ इंटरफ़ेस है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications