नई दिल्ली, सितंबर 23। अगर आप स्मार्टफोन या कोई दूसरा इलेक्ट्रिक डिवाइस खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें। क्योंकि फ्लिपकार्ट ने अपनी सालाना बिग बिलियन डेज़ 2021 सेल की डेट का ऐलान कर दिया है। ये सालाना ऑनलाइन सेल 7 अक्टूबर से शुरू होगी और 12 अक्टूबर तक लाइव रहेगी। यानी आपके पास सेल में दमदार प्रोडक्ट्स पर छूट पाने के लिए 6 दिन होंगे। फ्लिपकार्ट अपने प्लस सदस्यों को पहले बिग बिलियन डेज़ सेल का एक्सेस देगी, जबकि इसके नॉन-प्लस सदस्य भी पहली बार ऑनलाइन सेल में सुपरकॉइन को रिडीम करके जल्दी खरीदारी कर सकेंगे। सेल में मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और स्मार्ट टीवी सहित कई उत्पादों पर बेस्ट डील्स, डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेंगे। इसके अलावा फ्लिपकार्ट की सेल एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों के लिए 10 प्रतिशत की तत्काल छूट पाने का मौका लेकर आएगी।
स्मार्टफोन्स पर छूट
फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ 2021 सेल में मोबाइल फोन पर डिस्काउंट और ऑफर्स पेश किए जाएंगे। मोटोरोला, ओप्पो, पोको, रियलमी, सैमसंग, आईफोन और वीवो सहित कंपनियां नए स्मार्टफोन भी लॉन्च करेंगी। ये स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट सेल के दौरान उपलब्ध होंगे। आपको इन सभी कंपनियों के स्मार्टफोन्स के अलावा आईफोन पर भी छूट मिलने की उम्मीद है। इस ऑनलाइन मार्केटप्लेस में मोटो टैब 8, मोटोरोला एज 20 प्रो और रियलमी 4के गूगल टीवी स्टिक सहित नए उत्पाद पेश किए जाने की भी उम्मीद है।
80 फीसदी तक छूट
स्मार्टफोन के अलावा स्मार्टवॉच, पावर बैंक, हेडफ़ोन और स्पीकर जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज़ पर 80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। आप स्मार्ट टीवी पर 70 प्रतिशत तक की छूट पा सकेंग। स्मार्टबाय सहित फ्लिपकार्ट ब्रांडों द्वारा पेश किए जाने वाले उत्पादों पर 80 प्रतिशत तक की छूट होगी। गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के अनुसार सेल में दिन में तीन बार स्पेशल डील और अर्ली बर्ड स्पेशल्स के साथ "रश आर्स" भी शामिल होंगे।
बैंक कार्ड से छूट
विशेष उत्पादों पर डील्स और छूट के अलावा, फ्लिपकार्ट सेल में एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टैंट छूट मिलेगी। यूपीआई लेनदेन पर भी कैशबैक भी मिलेगा।
ये फोन होंगे लॉन्च
24 सितंबर को रियलमी नार्जो 50 सीरीज को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया जाएगा। सीरीज में दो स्मार्टफोन होने की संभावना है - रियलमी नार्जो 50 और रियलमी नार्जो 50 प्रो। वर्चुअल लॉन्च इवेंट दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। ओप्पो फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल 2021 के दौरान ओप्पो ए55 को लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन में वाटर-ड्रॉप नॉच के बजाय पंच-होल डिस्प्ले होने की संभावना है, जैसा कि ए55 5जी मॉडल में देखा गया है। सैमसंग सैमसंग एम52 वेरिएंट का 5जी वेरिएंट लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालाँकि रिपोर्ट्स के अनुसार कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज अमेज़न के साथ साझेदारी में ए52 5जी लॉन्च कर सकतेीहैं। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।
अमेजन भी लाएगी ग्रैंड सेल
फ्लिपकार्ट की तरह ही, अमेज़न भी इस त्योहारी सीजन में अपने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2021 की मेजबानी करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, अमेरिकी ई-कॉमर्स दिग्गज ने अभी अपनी सेल की तारीखों का खुलासा नहीं किया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications