ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने फ्लिपस्टार्ट डेय्स सेल का आयोजन किया है। यह सेल आज यानि 1 सितंबर से शुरू हो गई है। इस सेल के दौरान यूज़र्स को इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रोसेरी पर अच्छी डील और डिस्काउंट।
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने फ्लिपस्टार्ट डेय्स सेल का आयोजन किया है। यह सेल आज यानि 1 सितंबर से शुरू हो गई है। इस सेल के दौरान यूज़र्स को इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रोसेरी पर अच्छी डील और डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये सेल तीन दिन तक चलेगी, यानी कि ग्राहक इस सेल का फायदा 1 सितंबर से 3 सितंबर तक उठा सकते हैं। RuPay card के जरिए शॉपिंग करने पर मिल रहा हैं 50% तक डिस्काउंट ये भी पढ़ें

अच्छी बात तो यह है कि इस सेल को किसी खास सेगमेंट के लिए नहीं, बल्कि सभी प्रोडक्ट्स के लिए पेश किया गया है। इस सेल में यूजर्स फ्लिपकार्ट पर मौजूद लगभग सभी कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसमें कपड़े, एक्सेसरीज, बेबी प्रोडक्ट्स से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक शामिल हैं।
सेल में इस बैंक से मिलेगा 10% इंस्टैंट डिस्काउंट
फ्लिपस्टार्ट डेय्स सेल में मिलने वाले बैंक ऑफर या डिस्काउंट की बात करें तो बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड या फेडरल बैंक के कार्ड का उपयोग करने पर यूजर्स 10 प्रतिशत के इंस्टैंट डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा प्रोडक्ट्स पर ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध है।
इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर 80% का डिस्काउंट
अगर आप इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फ्लिपस्टार्ट डेय्स सेल में हिस्सा ले सकते हैं। सेल में इलेक्ट्रॉनिक सामान, टीवी, एसी और रेफ्रिजरेटर पर 80% तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा सेल में कम से कम 30% छूट पर फर्नीचर का उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा अन्य आकर्षक सामानों के बीच 30-75% की छूट से संबंधित है। फ्लिपस्टार्ट डेय्स की बिक्री 1 सितंबर से 3 सितंबर के लिए निर्धारित है।
मात्र 99 रुपए में भी मिलेगा सामान
इस सेल में ग्राहकों को 99 रुपये में भी शॉपिंग करने का मौका दिया जा रहा है। इस सेल में ग्राहक कपड़े, जूते और सामान पर 40-80% की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा फूड, बेबी केयर जैसे सामान को सिर्फ 99 रुपये की शुरुआती कीमत से खरीदा जा सकता हैं। इसके अलावा इस सेल में यूज़र्स को फोन, लैपटॉप, होम थिटर्स। हेडफोन, स्पीकर्स, कैमरा समेत कई काम के सामान पर नो कॉस्ट ईएमआई, एक्सटेंडेट वारंटी और एक्सचेंज ऑफर का ऑप्शन दिया जा रहा है।
ग्रोसेरी आइटम पर 50% की छूट
आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक सेल में ग्रोसरी आइटम पर 50% तक की छूट दी जा रही है। सेल में सर्फ एक्सेल पर 30% का डिस्काउंट, Waffle पर 50% का डिस्काउंट, टाटा टी गोल्ड पर 25% का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
फ्लिपकार्ट पर मोटोG9 11499रु में खरीदें
दूसरी तरफ बता दें कि मोटोG9 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। कंपनी ने इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर बीते कल दोपहर 12 बजे से शुरू कर दी है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 11,499 रुपये है। कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टफोन को फॉरेस्ट ग्रीन और सफायर ब्लू जैसे दो कलर वेरियंट में लॉन्च किया है। भारत में इसका सीधा मुकाबला सेमसंग गैलेक्सी M21 और रेडमी नोट 9 प्रो जैसे स्मार्टफोन के साथ है। मोटोजी9 में 6.5 इंच का एचडी प्लस मैक्स विजन डिस्प्ले दिया गया। इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 4जीबी की रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications