आत्मनिर्भर भारत पैकेज के दो किश्तों की घोषणा हो चुकी है। आज शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राहत पैकेज-3 की घोषणा की हैं।
नई दिल्ली: आत्मनिर्भर भारत पैकेज के दो किश्तों की घोषणा हो चुकी है। आज शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राहत पैकेज-3 की घोषणा की हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनके सहयोगी वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के मेगा पैकेज की विस्तृत जानकारी देने के लिए आज लगातार तीसरे दिन देश के सामने आए। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने जो कोरोना वायरस और लॉकडाउन से हुए नुकसान से अर्थव्यवस्था और देश को संभालने के लिए ऐतिहासिक राहत पैकेज का ऐलान किया है उसमें से 28,343 करोड़ रुपये सिर्फ पशुधन और पशुपालन के लिए हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में ही कहा था कि वित्त मंत्री बारी-बारी से समाज के हर वर्ग और अर्थव्यस्था के हर सेक्टर की सहायता के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की विस्तार से जानकारी देंगी। केंद्र सरकार ने एनिमल हसबैंडरी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड की सहायता के लिए 15,000 करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया है। यह राशि डेयरी प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और चारा से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में खर्च किया जाएगा।
सरकार ने कहा है कि देश में कई इलाकों में दूध का उत्पादन बढ़ाने की बहुत अधिक क्षमता है और इसी के मद्देनजर निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने यह रकम दिया है। इसके तहत दूध और उससे जुड़े प्रोडक्ट के निर्यात के लिए लगने वाले प्लांट को सहायता दी जाएगी। इसी तरह देश में बहुत बड़ी आबादी पशुधन पर निर्भर है। केंद्र सरकार ने पशुधन को बीमारियों से रक्षा के लिए ने 13,343 करोड़ रुपये से नेशनल एनिमल डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसकी 100 फीसदी राशि पशुओं, जैसे कि भैंस, भेड़, बकरी और सूअरों के टीकाकरण में इस्तेमाल की जाएगी।
ये पशु अक्सर फूट एंड माउथ डिजीज जैसी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं और उसे जड़ से मिटाने के लिए यह योजना लॉन्च की गई है। देश में कुल 53 करोड़ जानवर हैं और ये रकम उन 100 फीसदी जानवरों को टीका देने में इस्तेमाल किया जाएगा। इस वक्त देश में 1.5 करोड़ गायों और भैसों को टैग किया जा चुका है और उन्हें टीके दिए जा चुके हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications