वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की चौथी प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है, ये प्रेस कॉन्फ्रेंस 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज के बारे में बताने के लिए आयोजित किया गया है।
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की चौथी प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है, ये प्रेस कॉन्फ्रेंस 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज के बारे में बताने के लिए आयोजित किया गया है। जानकारी दें कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉकडाउन की वजह से आर्थिक नुकसान से निपटने के लिए पीएम मोदी के 20 लाख करोड़ के पैकेज पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आर्थिक सुधार करने होंगे।

वित्त मंत्री ने कहा कि क्षेत्रों में आर्थिक सुधार किए जा सकते हैं आज इस पर चर्चा होगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में एक बड़े सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे अस्त्रों ,प्लेटफॉर्मों के आयात पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, जिनका निर्माण भारत में आवश्यक मानकों पर हो सकता है। इस प्रतिबंध सूची को हर वर्ष बढ़ाया जाएगा। वित्त मंत्री ने रक्षा उत्पादों में आत्मनिर्भरता बढ़ाने की बात करते हुए कहा रक्षा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा 49 फीसदी से 74 फीसदी कर दी गई है। इसके साथ ही ऑर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड का निगमीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राज्यों की निवेश की रैकिंग होगी और उसमें देखा जाए कि योजनाएं कितनी आकर्षक हैं।
इस दौरान वित्त मंत्री ने विमानन क्षेत्र को लेकर भी एलान किया। वित्त मंत्री ने कहा कि वर्ल्ड क्लास लेवल के एयरपोर्ट का विकास पीपीपी मॉडल से होगा, एयरस्पेस बढ़ाया जाएगा। अभी 60% एयरस्पेस खुला है। पीपीपी मॉडल से 6 एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे। एयरस्पेस बढ़ाने से आमदनी बढ़ेगी। वित्त मंत्री कहा कि हमें मुकाबले के लिए तैयार रहना है। पीएम मोदी बड़े सुधार के पक्ष में हैं। रोजगार, उत्पादन को बढ़ावा देने की कोशिश जारी है।
मालूम हो कि इससे पहले निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को खेती और इससे जुड़ी गतिविधियों को लेकर 11 अहम कदमों के ऐलान किए थे। इससे पहले वह एमएसएमई सेक्टर, टैक्सपेयर्स, सैलरीड क्लास, फेरीवाले और प्रवासी मजदूरों के लिए अहम घोषणाएं कर चुकी हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications