नयी दिल्ली। क्या आप करोड़पति बनना चाहते हैं? ये एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब हर कोई हां में देगा। बिजनेस से करोड़पति बनना आसान है, क्योंकि जितना-जितना आपका कारोबार बढ़ेगा, आपकी दौलत भी बढ़ती चली जाएगी। मगर नौकरी करते हुए करोड़पति बनना मुश्किल हो सकता है। क्योंकि नौकरी में साल दर साल सैलेरी बढ़ती है। मगर नौकरी के दौरान यदि कुछ खास टिप्स अपनाएं जाएं तो आप यकीनन करोड़पति बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए करोड़पति बनने के लिए सिर्फ बचत और निवेश ही काफी नहीं है, बल्कि कुछ और भी अहम पहलूओं पर ध्यान देना जरूरी है। यहां हम आपको ऐसे कुछ जरूरी टिप्स बताएंगे, जिससे आप नौकरी शुरू करने के साथ ही फॉलो करों तो गारंटीड करोड़पति बन सकते हैं।
बजट बनाना है जरूरी
सबसे पहले बजट बनाना जरूरी है। नौकरी की शुरुआत के बाद आप पर परिवार की जिम्मेदारी भी आएगी। आपको खर्चे भी उठाने होंगे, इसलिए खर्चों का बजट बनाना न भूलें। असल में आपकी सैलेरी अधिक हो या कम, खर्चों का बजट बनाने के बाद आप उसी हिसाब से पैसा खर्च करेंगे। इससे आपको मालूम रहेगा कि कितना पैसा कहां जा रहा है।
जरूरतों पर पहले ध्यान दें
आपको मालूम होना चाहिए कि बुनियादी जरूरतें क्या हैं, उसी हिसाब से खर्च करें। यानी आपको समझदारी से पैसा खर्च करना आना चाहिए। असल में आपको जो मासिक सैलेरी मिलेगी, उसी में आपको खर्च करना होगा और उसी में से बचत करनी होगी। ऐसे में आप दबाव में आ सकते हैं। दबाव से बचने के लिए जरूरी खर्चों को हमेशा आगे रखें और बिना या कम जरूरत खर्चों को लिस्ट से बाहर कर दें।
निवेश है जरूरी
पहले ट्रेंड ये हुआ करता था कि सैलेरी में खूब सारा खर्च किया और जो बचा उसे बचत के रूप में रख लिया। मगर अब ट्रेंड बदल गया है। अब पहले बचत करें और जो पैसा बचे उसी से खर्च चलाएं। बचत को आपको संभाल कर नहीं रखना है, बल्कि इसे निवेश करना है। सही जगह निवेश से ही आप करोड़पति बनेंगे। सेफ ऑप्शन में पीपीएफ बेस्ट है। वहीं म्यूचुअल फंड से आप जल्दी अमीर बन सकते हैं। मगर इसमें कुछ सालों का समय तो लगेगा ही।
बचत पर दें ध्यान
यदि आपको बचत करने की आदत नहीं है तो आप अच्छे निवेशक नहीं बन सकते। आप अपने टार्गेट पूरे नहीं कर पाएंगे। खर्चों को काबू में रखते हुए ही आप बचत कर पाएंगे और यही बचत का पैसा आप निवेश करेंगे। बदले में निवेश आपको करोड़पति बनाएगा। इसलिए नौकरी की शुरुआत होते ही आपको बचत और निवेश शुरू कर देना चाहिए।
कैसे करें निवेश
निवेश के लिए म्यूयुअल फंड सही विकल्प है। बस आपको इसमें एसआईपी के जरिए निवेश करना है। शेयर बाजार में निवेश करने में काफी जोखिम है। आपके लिए शेयर बाजार की बारीकियों को समझना बहुत मुश्किल है। इसलिए म्यूचुअल फंड के जरिए शेयर बाजार में पैसा लगाएं। म्यूचुअल फंड में एक से एक अच्छे जानकार होते हैं।
कितने समय में बनेंगे करोड़पति
यदि आप कोई अच्छा फंड चुन कर उसमें हर महीने 3000 रु की एसआईपी करें तो 12 फीसदी के अनुमानित औसत रिटर्न के हिसाब से आपके पास 55-60 साल की उम्र में 1.05 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा का फंड आएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications