सभी टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। वहीं लोगों की बात करें तो हर कोई चाहता है कि कम कीमत में एक ऐसा रीचार्ज प्लान मिल जाए जिसमें डेटा, फ्री कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा के
नई दिल्ली: सभी टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। वहीं लोगों की बात करें तो हर कोई चाहता है कि कम कीमत में एक ऐसा रीचार्ज प्लान मिल जाए जिसमें डेटा, फ्री कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा के अलावा एक साथ कई ओटीटी एप्स का फ्री एक्सेस या कह लीजिए सब्सक्रिप्शन मिल जाए। Reliance Jio : अब तक का यह है सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ 3.5 रु में मिलेगा 1GB डेटा

अगर आप नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम और हॉटस्टार का मुफ्त सब्सक्रिप्शन खरीदना चाहते हैं तो आप जियो, एयरटेल और वीआई के ये प्लान खरीद सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किस प्लान में नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम और हॉटस्टार का फ्री में सब्सक्रिप्शन ऑफर मिल रहा है।
एयरटेल के इन प्लान में मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन
अगर आप एयरटेल का ऐसा प्लान खरीदना चाहते हैं जिसमें आपको फ्री ओटीटी प्लेटफॉर्म की सुविधा मिले, तो एयरटेल अपने यूजर्स को फ्री डिज्नी + हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन दे रहा है। एयरटेल का 401 रुपये वाला रिचार्ज प्लान खरीद सकते हैं जिसमें डिज्नी + हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। इसके अलावा 499 रुपये वाले प्लान में आपको अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। जानकारी दें कि एयरटेल के किसी भी प्लान में आपको नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन नहीं दिया जा रहा है।
जियो के इन 5 प्लान में मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन
अगर आप जियो कस्टमर हैं और ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन चाहते हैं तो कंपनी 399 रुपये, 599 रुपये, 799 रुपये, 899 रुपये और 1,499 रुपये के पोस्टपेड प्लान्स में आपको नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम और डिज़नी + हॉटस्टार तीनों का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है। आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से कोई भी प्लान खरीद सकते हैं।
वोडाफोन ग्राहकों को भी सस्ते में मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन
वोडाफोन कस्टमर को ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन लेना है तो उसके लिए 401 रुपये वाला मासिक और 2,599 रुपये वाला सालाना प्लान खरीद सकते हैं। इस प्लान में आपको एक साल के लिए डिज़नी + हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर दिया जा रहा है। वोडाफोन भी अपने पोस्टपेड प्लान्स में नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहे हैं। आपको 1,099 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में फ्री नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा 401 रुपये, 601 रुपये, 501 रुपये और 801 रुपये के रिचार्ज प्लान्स में हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications