नयी दिल्ली। जून महीने में अब तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय पूंजी बाजार में 17,985 करोड़ रु का निवेश किया है। ताजा डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार एफपीआई ने 1-19 जून के बीच 20,527 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश इक्विटी बाजार में किया, जबकि डेब्ट सेगमेंट से 2,569 करोड़ रुपये निकाल लिए। इस लिहाज से एफपीआई का कुल शुद्ध निवेश 17,985 करोड़ रु रहा। इससे पहले विदेशी निवेशकों लगातार तीन महीनों तक भारतीय बाजारों से पूंजी निकाली। मई में 7,366 करोड़ रुपये, अप्रैल में 15,403 करोड़ रुपये और मार्च में 1.1 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि निकाली गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
जानकार कहते हैं कि दुनिया भर में अर्थव्यवस्थाएं लिक्विडिटी बढ़ा रही हैं, जिसके चलते लोगों की निवेश के मामले में जोखिम लेने की क्षमता बढ़ रही है। इस लिहाज से बड़ी निवेश राशि भारत में आएगी, क्योंकि उबरते हुए बाजारों में भारत की स्थिति मजबूत है। एक्सपर्ट बताते हैं कि घरेलू और व्यक्तिगत उत्पादों, तेल-गैस और टेलीकॉम शेयरों ने पिछले महीने में एफपीआई का अधिकांश ध्यान आकर्षित किया है। व्यावसायिक गतिविधियों में धीरे-धीरे बहाली के कारण बाजार का मूड काफी सहायक हो रहा है। वहीं बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर से भी कुछ सकारात्मक खबरें आ रही हैं।
डायनामिक है निवेश के लिए माहौल
जानकार इस समय भारत में निवेश के लिए माहौल को डायनामिक बता रहे हैं। हालांकि जानकारों की निगाह इस बात पर भी है कि भारतीय अर्थव्यवस्था कोरोना संकट से पहले से ही कमजोर स्थिति में है। जहां तक आगे की चाल का सवाल है तो एक्सपर्ट कहते हैं कि अलग-अलग देशों के गरमा-गरमी उबरते हुए बाजारों के लिए बुरी है। इनमें भारत और चीन, अमेरिका और चीन तथा दक्षिण और उत्तरी कोरिया के बीच मौजूदा तनाव शामिल है। आर्थिक माहौल और विभिन्न देशों के बीच के संबंधों पर भी विदेशी निवेशक टिका हुआ रहेगा।
More From GoodReturns

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications