कोलकाता। देश की जीडीपी को लेकर मच रही हायतौबा के बीच पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि वह इसको लेकर चिंतित नहीं हैं। ध्यान रहे कि राष्ट्रपति बनने के पूर्व मुखजी देश के वित्तमंत्री भी रह चुके हैं। उनको देश का एक बहुत ही सफल वित्तमंत्री माना जाता है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का मानना है कि अर्थव्यवस्था में आए स्लोडाउन से चिंतित नहीं, बल्कि कुछ चीजें ऐसी हो रही हैं, जिनका अर्थव्यवस्था पर असर अब दिख रहा है। उन्होंने कहा कि इस कारण किसी को घबड़ाने की जरूरत नहीं है।

जानिए बैंकों को लेकर क्या कहा
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बैंकों के रिकैपिटलाइजेशन को सही कदम बताते हुए कहा कि अगर सरकार बैंकों में पूंजी डाल रही है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। श्री मुखर्जी यहां भारतीय सांख्यिकी संस्थान के एक कार्यक्रम में बाले रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में जीडीपी ग्रोथ में गिरावट से मैं चिंतित नहीं हूं। कुछ चीजें हो रही हैं, जिनका असर देखने को मिल रहा है। बैंकिंग सेक्टर को लेकर उन्होंने कहा कि 2008 के आर्थिक संकट के दौरान बैंकों ने मजबूती दिखाई थी। उन्होंने कहा कि उस वक्त मैं वित्त मंत्री थी और किसी भी बैंक ने पैसों की मांग नहीं की थी। लेकिन अब बैंकों में बड़े पैमाने पर पूंजी की जरूरत है, और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
लोकतंत्र में संवाद जरूरी बताया
वहीं पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा कि लोकतंत्र में संवाद बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में डेटा की विश्वनीयता जरूरी है। उन्होंने कहा कि इससे कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। मुखर्जी ने कहा कि यदि ऐसा होता है, तो इसके विपरीत असर देखने को मिलते हैं। योजना आयोग को लेकर उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि नीति आयोग भी उसकी कुछ नीतियों को आगे बढ़ाने पर काम कर रहा है।
यह भी पढ़ें : स्मार्टफोन : ये हैं 10,000 रुपये तक के टॉप 5 फोन
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications