Franklin India Prima Fund : फ्रेंकलिन इंडिया प्राइमा फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी फंड है। ये खास कर मिड कैप कंपनियों में निवेश करता है। इस फंड ने मिड कैप शेयरों में 65 फीसदी निवेश किया हुआ है। इसीलिए इसे मिड-कैप फंड के तौर पर पहचान मिली हुई है। इस फंड को 29 साल पहले 1 दिसंबर 1993 को शुरू किया गया था। खास बात यह है कि फ्रेंकलिन इंडिया प्राइमा फंड ने पिछले 20 वर्षों में हर साल लगातार डिविडेंड दिया है। यह उन निवेशकों के लिए बेहतर है जो लंबी अवधि में तगड़ा फंड बनाना चाहते हैं या रिटायरमेंट के लिए बचत करना चाहते हैं।
इन लोगों के लिए भी बेहतर
ये फंड उन लोगों के लिए भी बेहतर है जो फ्यूचर में बच्चों की शिक्षा या शादी के लिए पैसा जमा करना चाहते हैं और फंड में कम से कम पांच वर्षों के लिए निवेश कर सकते हैं। लंबे समय में इस फंड ने एसआईपी के जरिए बेहतर रिटर्न दिया है। इसने शुरुआत से अब तक 19.05 फीसदी का सीएजीआर दिया है।
1 और 3 साल का रिटर्न
पिछले एक साल में फंड ने 13.36 फीसदी का रिटर्न दिया है। इससे अगर किसी ने एक साल में 10,000 रु की मासिक एसआईपी की होती तो उसकी कुल निवेश राशि 1.20 लाख रु से बढ़ कर 1.28 लाख रु हो गयी होती। यानी 1.20 लाख रु का निवेश और 8 हजार रु का फायदा। इसी तरह 10,000 रु की मासिक एसआईपी से पिछले तीन वर्षों में 3.60 लाख रु का कुल निवेश होता, जबकि रिटर्न के साथ ये राशि होती 4.92 लाख रु। इस दौरान फंड ने 21.39 फीसदी का वार्षिक रिटर्न दिया है।
5 और 7 साल का रिटर्न
पिछले पांच वर्षों सालों में फंड ने 15.56 फीसदी का वार्षिक रिटर्न दिया है। इससे 5 सालों में 10,000 रु की मासिक एसआईपी से आपका कुल निवेश 6 लाख रु होता, मगर रिटर्न के साथ यह रकम बढ़ कर 8.85 लाख रु हो जाता। वहीं पिछले 7 वर्षों में फंड ने 13.82 फीसदी का वार्षिक रिटर्न जनरेट किया। इसलिए 10,000 रु की मासिक एसआईपी से कुल 8.40 लाख रु का निवेश 13.74 लाख रु हो जाता।
10 और 15 साल का रिटर्न
पिछले 10 वर्षों में फंड ने 15.59 फीसदी का वार्षिक रिटर्न दिया है। इसलिए 10,000 रु की मासिक एसआईपी से आपके कुल 12 लाख रु का निवेश 27.15 लाख रु में बदल जाता। वहीं पिछले 15 वर्षों में फंड ने 16.57 फीसदी का वार्षिक रिटर्न दिया है। इसलिए 10,000 रु की मासिक एसआईपी से आपका कुल 18 लाख रु का निवेश 70.70 लाख रु बन जाता।
शुरुआत से अब तक रिटर्न
शुरुआत के बाद से अब तक देखें तो फंड ने 20.06 फीसदी का वार्षिक रिटर्न जनरेट किया है। इससे अगर किसी ने फंड की शुरुआत से अब तक 10,000 रु की मासिक एसआईपी की होती है तो उसका कुल निवेश होता 34.70 लाख रु, जबकि रिटर्न के साथ यह रकम होती 13 करोड़ रु। फिलहाल फंड का मैनेजमेंट आर जानकीरमन और अखिल कल्लूरी और संदीप मनम द्वारा किया जा रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications