
GM Polyplast Bonus Share Issue : स्मॉल-कैप फर्म जीएम पॉलीप्लास्ट लिमिटेड देश के इंडस्ट्रियल सेक्टर में काम करती है और इसकी मार्केट कैपिटल 203.46 करोड़ रु है। एचआईपीएस, एबीएस, पीईटी, पीपी, एचडीपीई शीट्स और ग्रैन्यूल्स के टॉप प्रॉड्यूसर्स में से एक जीएम पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने 2003 में कारोबार शुरू किया था। जीएम पॉलीप्लास्ट लिमिटेड की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज क्रमशः सिलवासा और मुंबई में स्थित हैं। अब यही कंपनी एक शेयर पर 6 बोनस शेयर देगी।
फ्री में मिलेंगे शेयर
जीएम पॉलीप्लास्ट के बोर्ड ने 6:1 बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड तिथि की घोषणा कर दी है। यानी जिसके पास एक शेयर है, उसे एक शेयर पर 6 फ्री बोनस शेयर दिए जाएंगे। कंपनी ने बुधवार 04 जनवरी 2022 को "रिकॉर्ड डेट" के रूप में निर्धारित किया है ताकि बोनस शेयर जारी करने के लिए पात्र शेयरधारकों की पात्रता तय की जा सके।
क्या होते हैं बोनस शेयर
शेयरधारकों को बोनस शेयर तब इश्यू किए जाते हैं जब कंपनियों के पास नकदी की कमी होती है और शेयरधारकों को नियमित आय की उम्मीद होती है। शेयरधारक बोनस शेयर बेच सकते हैं और अपनी पैसों की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। कंपनी के रिजर्व के पुनर्गठन के लिए भी बोनस शेयर जारी किए जा सकते हैं। बोनस शेयर जारी करने में कैश फ्लो शामिल नहीं होता है। यह कंपनी की शेयर पूंजी को बढ़ाता है लेकिन उसकी शुद्ध संपत्ति को नहीं।
कंपनी का बिजनेस
कंपनी गारंटी देती है कि वह अपने सभी ऑपरेशंस में लेटेस्ट टेक्नोलॉजीज के साथ अप-टू-डेट है। इसका प्राइमरी फोकस न केवल मौजूदा प्रोडक्ट्स का डेवलपमेंट है, बल्कि नए डिजाइन और कलर्स को जोड़ना भी है। यह प्रोडक्ट क्वालिटी और ग्राहकों की संतुष्टि पर जोर देती है।
कंपनी के नतीजे
30 सितंबर, 2022 को समाप्त 6 महीनों के लिए, कंपनी ने साल दर साल आधार पर इनकम में 45% की वृद्धि हासिल की। पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में 29.98 करोड़ रु के मुकाबले इस साल की पहली छमाही में यह 43.45 करोड़ रु था। इसी दौरान कंपनी का मुनाफा 1.76 करोड़ रु का 44 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 2.53 करोड़ रु रहा है।
चेक करें कंपनी का रिटर्न
जीएम पॉलीप्लास्ट का शेयर 1 महीने का रिटर्न 6.16 फीसदी रहा है। वहीं 6 महीनों में इसने 342.74 फीसदी रिटर्न दिया है। 2022 में इसका रिटर्न 529.85 फीसदी रहा है। इसी तरह कंपनी ने एक साल में 471.36 फीसदी का फायदा कराया है। इसका शुरुआत (16 अक्टूबर 2020) से अब तक का रिटर्न 492 फीसदी रहा है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,172.40 रु और निचला स्तर 168 रु रहा है। बता दें कि इसी तरह रेटन टीएमटी लिमिटेड एक स्मॉल-कैप कंपनी है जो बोनस शेयर जारी करने जा रही है। कंपनी ने इक्विटी शेयरों के स्टॉक विभाजन के साथ बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की। बोर्ड ने अपनी बैठक में कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों द्वारा रखे गए प्रत्येक 4 इक्विटी शेयरों (11:4) के लिए 11 बोनस शेयर जारी करने पर रिकॉर्ड तिथि पर विचार किया। कंपनी के बोर्ड ने कंपनी के 10 इक्विटी शेयरों में प्रत्येक 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 1 इक्विटी शेयर के स्प्लिट को भी मंजूरी दे दी है, जिसमें प्रत्येक का फेस वैल्यू 1 रुपये है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications