
Free : आम जनता को केंद्र की मोदी सरकार कई तरह की सुविधाएं प्रदान करती हैं। सरकार ने जरूरतमंदों के लिए फ्री राशन योजना, सरकारी आवास योजना तो शुरु की ही हैं, अब सरकार ने आम जनता एक और सुविधा देने का निर्णय लिया हैं। सरकार अब मुफ्त टीवी देखने का भी मौका दे रही है। जिसके लिए केंद्र सरकार ने 2,539 करोड़ रुपये का खर्च करने का लक्ष्य रखा है। सरकार की तरफ से आम जनता को फ्री डिश दी जाएगी। जिसकी सहायता से आम जनता बिना कुछ खर्च टीवी देख सकेंगी।
बीआईएनडी योजना क्या है
केंद्र सरकार की तरफ से इस नई योजना की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन की हालात को सुधारने के लिए की गई है। सरकार की तरफ से इस योजना के तहत 2,539 करोड़ रुपये खर्च किए जाएगें। जिससे सरकार दूरदर्शन और रेडियो के इंफ्रास्ट्रक्चर को मॉर्डन बनाना चाहती है और इसका प्रसार करना चाहती है। केंद्रीय कैबिनेट की तरफ से ब्रॉडकास्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड नेटवर्क डेवलपमेंट और नेटवर्क डेवलपमेंट को मंजूरी दे दी है। इस बीआईएनडी स्कीम को सरकार ने वर्ष 2025-26 तक के लिए जारी किया है।
फ्री डिश टीवी
इस योजना की सहायता से डीडी और ऑल इंडिया रेडियो में एडवांस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा और इस योजना के माध्यम से मॉर्डन स्टूडियो बनेंगे साथ ही हाई डेफिनेशन ब्रॉडकास्टिंग की जाएगी। इसके साथ ही डीडी पर दिखने वाले सभी शो की क्वालिटी भी काफी बेहतर होगी। ट्रांसमिशन में सुधार किया जाएगा साथ ही सरकार अपनी इस योजना के तहत आठ लाख घरों में फ्री डिश टीवी लगवाएगी। सरकार की तरफ से फ्री डिश टीवी को देश के सुदूर, सीमावर्ती और जनजातीय इलाकों में लगवाए जाएंगे। इन इलाको में डीटीएच का विस्तार किया जाएगा। इस स्कीम की सहायता से 80 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या तक डियो की आवाज और डीडी के चैनल पहुंच सकेंगे। देश में वर्तमान में डीटूएच पर 28 रिजनल चैनल सहित 36 टीवी चैनलों का प्रसारण होता है। इस योजना के तहत अह आप मुफ्त में इन चैनलों को देख सकेंगे।
क्या है मुफ्त राशन योजना
केंद्र सरकार का तरफ से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत हर एक गरीब व्यक्ति को 5 किलो राशन मुफ्त दिया जाता है। कोरोना के समय से यह योजना चलायी जा रही है। इस योजना यानी पीएमजीकेएवाई के तहत 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त में गेहूं और चावल दिया जाता है।
क्या है आवास योजना
देश के ऐसे नागरिक जिनके पास पक्के आवास नहीं है। केंद्र सरकार के द्वारा ऐसे नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की गई है। 25 जून 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवास योजना की शुरुआत की।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications