नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। स्थिति ऐसी हो गई है कि या तो लोग काम पर नहीं जा पा रहे हैं या फिर घर से काम कर रहे हैं। जो लोग घर से काम कर रहे हैं उन्हें इंटरनेट की सख्त जरूरत है। उसके बिना उनका काम नहीं चल सकता। ऐसे में कुछ कंपनियां अपने खास प्लान पेश कर रही हैं या पुराने प्लानों में अधिक डेटा दे रही हैं। इसके अलावा कुछेक कंपनियों ने मुफ्त ब्रॉडबैंड तक की सर्विस शुरू की है। इसी बीच देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो ने भी फ्री इंटरनेट देने का ऐलान किया है। जियो फाइबर ग्राहकों को फ्री इंटरनेट मिलेगा। आइये जानते हैं जियो की इस नयी सुविधा के बारे में।
जियो ने शुरू किया अभियान
बता दें कि रिलायंस जियो ने #CoronaHaaregaIndiaJeetega अभियान की शुरुआत की है। ये अभियान एक सुविधा भी है, जिसके तहत जियो ग्राहकों को बिना किसी शुल्क को इंटरनेट की बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी। कोराना हारेगा इंडिया जीतेगा अभियान के तहत जियो ग्राहक मुफ्त में 10 एमबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट हासिल कर सकेंगे। इससे उन लोगों को फायदा मिलेगा जो घर से काम कर रहे हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि कंपनी इसके लिए कोई चार्ज नहीं ले रही है। हालांकि ये बेनेफिट सिर्फ उन्हीं क्षेत्रों में मिलेगा, जहां जियो की फाइबर सर्विस पहले से मौजूद हो। एक बात और कि आपको फ्री इंटरनेट मिलेगा मगर आपको राउटर के लिए पैसे देने होंगे।
कितना देना होगा राउटर के लिए चार्ज
जियो वाई-फाई राउटर के लिए 2,500 रुपये का शुल्क ले रही है। इसमें से 1,500 रुपये आपको वापस मिल जाएगा, क्योंकि ये रिफंडेबल होगा। फ्री इंटरनेट की सेवा फिलहाल केवल नए ग्राहकों के लिए है। इसके अलावा जियो ने अपने मौजूदा ग्राहकों के लिए दोगुना डेटा ऑफर का ऐलान किया है। इस ऑफर के तहत जियो ग्राहकों को रिचार्ज पर पहले के मुकाबले दोगुना डेटा मिलेगा। बता दें कि दोगुना डेटा आपको जियो के ब्रॉडबैंड प्लान पर मिलेगा। यानी जियो अपने नये और पुराने दोनों ही ग्राहकों को अधिक डेटा बेनेफिट दे रही है।
251 रुपये वाला नया दमदार प्लान
इससे पहले जियो ने वर्क फ्रॉम होम के लिए भी एक खास प्लान पेश किया है। कंपनी का नया प्लान 251 रु का है। इस प्लान की वैलिडिटी 51 दिनों की है जिसमें आपको रोजाना 2 जीबी डेटा मिलेगा। ध्यान रहे कि ये सिर्फ डेटा प्लान है, यानी इसमें आपको सिर्फ डेटा ही मिलेगा। इस प्लान में आपको कॉलिंग या एसएमएस का कोई बेनेफिट नहीं मिलेगा। प्लान में आपको कल 120 जीबी डेटा मिलेगा। 120 जीबी डेटा खत्म होने पर भी आपको 64 केबीपीएस की धीमी रफ्तार पर इंटरनेट मिलता रहेगा। कम रफ्तार वाला इंटरनेट आपको मिलता रहेगा, मगर इसमें आप वीडियो नहीं चला पाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications