Freshers Jobs 2024 News: अगर आप लंबे समय से नौकरी करने की तलाश में हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी आ गई है। अब बड़ी कंपनियां भी फ्रेशर्स को नौकरी का मौका दे रही हैं। पेशेवर नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म 'अपना जॉब्स' भारत भर के 2,500 शहरों के दो करोड़ से अधिक फ्रेशर्स को स्विगी,फोन पे, पीडब्ल्यूसी और लीवरेज एडु जैसी 7 लाख से ज्यादा कंपनियों के साथ काम करने का आपको मौका मिलेगा।

Apna प्लेटफॉर्म ने दिया नौकरी का मौका
'अपना' प्लेटफॉर्म ने भर्ती करने वालों को हायरिंग चुनौतियों से निपटने में मदद करने के लिए 'अपना कैनवस' लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य कंपनियों और फ्रेशर्स के बीच की दूरी को कम करना है। अपना कैनवस 0 से 3 साल के कार्य अनुभव वाले फ्रेशर्स के लिए भर्ती और प्रतिभा मूल्यांकन को कारगार करने की कोशिश है। यह प्लेटफॉर्म कंपनियों के लिए एक टैलेंट पूल प्रदान करेगा और लॉजिस्टिक्स आवश्यकताओं को कम करेगा। इसके अलावा, यह अप्लाई करने के प्रोसेस में समय, लागत और प्रयास को भी कम करेगा। तकनीक से प्रेरित यह प्लेटफॉर्म कंपनियों को मेट्रो शहरों से परे, खासकर टियर 2 और टियर 3 शहरों में लोगों को नियुक्त करने में सक्षम बनाएगा।
अपना कंपनी के सीईओ ने दी ये जानकारी
Apna.co के सीईओ और संस्थापक निर्मित पारिख ने इस पहल पर कहा, 'अपना कैनवस एक नई पहल है जो भर्ती पारिस्थितिकी प्रोसेस में एक महत्वपूर्ण अंतर को भरती है, जिसे कोई संबोधित नहीं कर रहा था। हर साल 41 लाख ग्रेजुएट और फ्रेशर्स के लिए कोई सेंट्रलाइज मंच नहीं होने के कारण, हमने इस अवसर को देखा और इसे हल करने का बीड़ा उठाया। PWC, Swiggy और PhonePe जैसी कंपनियों का इसमें शामिल होना इसकी अपार संभावनाओं को उजागर करता है। यह प्लेटफ़ॉर्म भारत में फ्रेशर्स की भर्ती की प्रोसेस को बदलने के लिए तैयार है, और हम इसके प्रभाव को लेकर बेहद उत्साहित हैं।'
अपना कैनवास पहले ही बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ कई प्रतियोगिताएं आयोजित कर चुका है, जिसमें Pwc कैंपस कंटेंडर 2024 भी शामिल है, जिसमें 12,000 छात्रों ने ₹6 लाख के नकद पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा की थी। फिलहाल, इस प्लेटफॉर्म के 825 शहरों में 50 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता हैं और यह अलग-अलग क्षेत्रों में 200 से अधिक श्रेणियों में नौकरियों को सक्षम बनाता है।
इन जॉब्स के लिए अप्लाई करने के लिए आप ऑनलाइन अपना जॉब पोर्टल या ऐप की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपनी जानकारी शेयर करनी होगी और सीवी को भेजर आप इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर पाएंगे।
3 मिलियन से अधिक छात्रों को नौकरी और इंटर्नशिप का दिया था मौका
अप्रैल के महीने में इस साल, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने नौकरी और पेशेवर नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म apna.co के साथ साझेदारी में 3 मिलियन से अधिक छात्रों को नौकरी और इंटर्नशिप के अवसर सुरक्षित करने में मदद करने के लिए एक करियर पोर्टल लॉन्च किया था।
इस साझेदारी से छात्रों को सिलिकॉन वैली इमर्शन प्रोग्राम में भाग लेने का एक स्पेशल अवसर भी प्रदान किया गया। इसमें सिलिकॉन वैली, यूएसए की पूरी तरह से प्रायोजित यात्रा शामिल है, जहां छात्र Google, Apple और Microsoft जैसी प्रसिद्ध कंपनियों के उद्योग जगत के नेताओं से सीधे जुड़ें पाएं। apna.co के संस्थापक और सीईओ निर्मित पारिख ने इस पर विचार व्यक्त कर कहा, "यह बिजनेस नए ग्रेजुएट्स और नौकरी चाहने वालों को वह मंच प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है, जिसकी उन्हें करियर शुरू करने और अपनी प्रोफेशन से जुड़े कामों को पूरा करने के लिए आवश्यकता है।"
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications