नई दिल्ली, सितंबर 30। आज सितंबर का आखिरी दिन है। कल से अक्टूबर का महीना शुरू होने जा रहा है। नये महीने के साथ ही कई बदलाव लागू होने की उम्मीद है। इन बदलावों में कई ऐसे होंगे, जो आपकी जेब पर असर डालेंगे या किसी और तरह से आपको प्रभावित करेंगे। बैंक चेकबुक और पेंशन नियम में बदलाव से लेकर एलपीजी की कीमतों में बदलाव तक, अगले महीने में 6 बड़े बदलाव हो सकते हैं। जानते हैं सभी की डिटेल।
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सबमिशन
1 अक्टूबर 2021 से पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट से जुड़े नियमों में बदलाव होगा। 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को पेंशन जारी रखने के लिए भारत के किसी भी हेड पोस्ट ऑफिस में अपने जीवन प्रमाण केंद्र में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र या प्रूफ ऑफ लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा। नागरिकों को 30 नवंबर, 2021 का समय दिया गया है।
3 बैंकों की चेकबुक हो जाएगी बंद
अक्टूबर से तीन बैंकों के पुरानी चेकबुक और एमआईसीआर कोड अमान्य हो जाएंगे। इनमें ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी), यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और इलाहाबाद बैंक शामिल हैं। इस मामले में इलाहाबाद बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया, जबकि ओबीसी और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में होने जा रहे बदलाव के लिए पंजाब नेशनल बैंक के आधिकारिक खाते से ट्वीट किया गया, जिसमें इन दोनों बैंकों का विलय हुआ है। बैंक इन पुरानी चेकबुक को बंद कर देंगे। इन बैंक के ग्राहकों को नयी चेकबुक, एमआईसीआर कोड और आईएफएससी कोड लेना होगा।
ऑटो डेबिट फैसिलिटी
1 अक्टूबर से, जैसा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अनिवार्य कर दिया है, बैंकों और अन्य वित्तीय कंपनियों को ग्राहकों से एडिश्नल फैक्टर ऑथेंटिफिकेशन प्रोवाइड करने के लिए कहना होगा। ऐसा भुगतान के लिए ऑटो-डेबिट पेमेंट 5,000 रुपये से ऊपर होने पर होगा। यानी आपको ऐसी पेमेंट को पहले अप्रूव करना होगा। बैंक एसएमएस के जरिए अपने ग्राहकों को नए नियम की जानकारी दे रहे हैं।
निवेश के नियम बदलेंगे
सेबी ने म्यूचुअल फंड निवेशकों के हितों को और सुरक्षित करने के लिए एक नया नियम पेश किया है। यह नियम उन जूनियर कर्मचारियों पर लागू होगा जो एसेट अंडर मैनेजमेंट (एएमसी) यानी म्यूचुअल फंड हाउस में काम करते हैं। इन कर्मचारियों को 1 अक्टूबर, 2021 से अपनी ग्रॉस सैलेरी का 10 प्रतिशत उस म्यूचुअल फंड की यूनिट्स में निवेश करना होगा। अक्टूबर 2023 से कर्मचारियों अपने वेतन का 20 प्रतिशत निवेश करना होगा।
एलपीजी प्राइस
जैसा कि हर महीने होता है सरकारी तेल कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं। 1 अक्टूबर से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि ये बढ़ोतरी हो, ऐसा जरूरी भी नहीं है। घरेलू रसोई गैस और वाणिज्यिक सिलेंडर की नई कीमतें मासिक आधार पर तय की जाती हैं।
पोस्ट ऑफिस स्कीमों की ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस की स्कीमों की ब्याज दरों की समीक्षा हर तिमाही में की जाती है। 1 अक्टूबर से नयी तिमाही शुरू होने जा रही है। इसलिए ब्याज दरों की समीक्षा होगी। फिलहाल वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर 7.4 फीसदी, सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 फीसदी, किसान विकास पत्र पर 6.9 फीसदी, पीपीएफ पर 7.1 फीसदी और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट पर 6.8 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications