नई दिल्ली, दिसंबर 1। आज से नया और साल 2021 का अंतिम दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है। मगर दिसंबर महीने के पहले ही दिन आम आदमी के लिए एक साथ कई बुरी खबरें हैं। दरअसल आज से 5 काम की चीजें महंगी होने जा रही हैं। आपको इन पांचों जरूरी चीजों के लिए पहले से अधिक भुगतान करना होगा। जो चीजें आज से महंगी हुई हैं, उनमें माचिस से लेकर सिलेंडर तक सब शामिल हैं। हम आपको इन पांचों चीजों के बारे में बताएंगे, जिनके लिए आपको आज से अधिक दाम देने होंगे।
जियो के रिचार्ज प्लान
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने कुछ दिन पहले अपने रिचार्ज प्लान महंगे करने का ऐलान किया था। कंपनी ने कहा था कि इसके प्लान्स के नये बढ़े हुए रेट 1 दिसंबर से लागू होंगे। आज 1 दिसंबर ही है। आज से जियो ग्राहकों को प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स के लिए ज्यादा दाम अदा करना होगा। जियो ने अपने प्लान्स की कीमतों में 21 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। जियो का 75 रुपए वाला प्लान 91 रुपए, 129 रुपए वाला प्लान 155 रुपए, 399 वाला प्लान 479 रुपए, 1,299 वाला प्लान 1,559 रुपए और 2,399 वाला प्लान 2,879 हो गया है।
एसबीआई क्रेडिट कार्ड
यदि आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो बता दें कि आज से ईएमआई लेन-देन पर आपको अधिक पैसा देना होगा। क्योंकि बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड पर 1 दिसंबर से ईएमआई लेन-देन पर 99 रुपए की प्रोसेसिंग फीस लगाने का ऐलान किया था। साथ ही ग्राहकों को 99 रु के अलावा टैक्स भी चुकाना होगा। ध्यान रहे कि ये चार्ज ईएमआई लेन-देन पर लगेगा।
डीटीएच रिचार्ज
आज से आपको डीटीएच के लिए भी अधिक पैसे देने होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि स्टार प्लस, कलर्स, सोनी और जी जैसे चैनल्स की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इनकी कीमत 35% से 50% का इजाफा हुआ है। सोनी के लिए 39 रुपए की जगह 71 रुपए, जी चैनल के लिए 39 रुपए की जगह 49 रुपए और वायकॉम18 के चैनलों के लिए आपको 25 रुपए की जगह 39 रुपए देने होंगे।
कमर्शियल सिलेंडर
हर महीने की पहली तारीख को घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के नये दाम जारी किए जाते हैं। इनमें बढ़ोतरी या कटौती संभव रहती है। मगर ऐसा भी होता है कि दामों में कोई बदलाव न हो। फिलहाल आज से पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। आपको कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए का इजाफा किया है। दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2101 रुपए में मिलेगा। अच्छी बात यह है कि घरेलू इस्तेमाल वाले गैस सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ।
माचिस का दाम बढ़ा
आज से माचिस की कीमत बढ़ी है। 14 साल बाद माचिस महंगी हुई है। माचिस की कीमत एक साथ दोगुनी हुई है। 1 दिसंबर 2021 से माचिस की डिब्बी का दाम 1 रुपए से बढ़ कर 2 रुपए हो गया। 14 साल पहले 2007 में माचिस के दाम 50 पैसे से बढ़ा कर 1 रु हुए थे। बता दें कि माचिस को बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल के दाम बढ़े हैं। इसी कारण माचिस की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications