पंजाब नेशनल बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। तो अगर आपका खाता पीएनबी में है तो ये खबर जरुर पढ़ें। पीएनबी 1 दिसंबर से एटीएम से कैश निकालने के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है।
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। तो अगर आपका खाता पीएनबी में है तो ये खबर जरुर पढ़ें। देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) 1 दिसंबर से एटीएम से कैश निकालने के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। पीएनबी ने ग्राहकों को अच्छी बैंक फैसिलिटी और फ्रॉड एटीएम ट्रांजैक्शन से बचाने के लिए ये कदम उठाया है। बैंक वन टाइम पासवर्ड आधारित कैश विदड्रॉल सिस्टम शुरू करने जा रहा है। यह नई प्रणाली 1 दिसंबर, 2020 से शुरू होगी।

10000 रुपये से ज्यादा का अमाउंट निकालने पर ओटीपी की जरुरत
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) 1 दिसंबर से पीएनबी 2.0 (पीएनबी, eOBC, eUNI) वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) बेस्ड कैश विदड्रॉअल सुविधा लागू करने जा रहा है। यह जानकारी बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। इसके साथ ही ग्राहकों को इस बारे में मैसेज कर सूचित किया जा रहा है। पीएनबी के ट्वीट के मुताबिक, 1 दिसंबर से रात 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे के बीच पीएनबी 2.0 एटीएम से एक बार में 10000 रुपये से ज्यादा की कैश निकासी अब ओटीपी बेस्ड होगी। यानी इन नाइट आवर्स में 10000 रुपये से ज्यादा का अमाउंट निकालने के लिए पीएनबी ग्राहकों को ओटीपी की जरूरत होगी। इसलिए ग्राहक अपना मोबाइल साथ लेकर जाएं।
ओटीपी बेस्ड कैश निकासी सुविधा
बता दें कि पीएनबी में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) का विलय हो चुका है, जो कि 1 अप्रैल 2020 से प्रभाव में आया है। इसके बाद जो एंटिटी अस्तित्व में आई है, उसे पीएनबी 2.0 नाम दिया गया है। बैंक के ट्वीट व मैसेज में साफ कहा गया है कि ओटीपी बेस्ड कैश विदड्रॉअल पीएनबी 2.0 एटीएम में ही लागू होगा। यानी ओटीपी बेस्ड कैश निकासी सुविधा पीएनबी डेबिट/एटीएम कार्ड से अन्य बैंक एटीएम से पैसे निकालने पर लागू नहीं होगी।
कैसे काम करेगा ये सिस्टम
पीएनबी एटीएम में पैसा निकालने के लिए बैंक आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजेगा। यह ओटीपी सिर्फ एक ही ट्रांजैक्शन पर काम करेगा। इस नई प्रणाली से कैश निकालने की मौजूदा प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बैंक का कहना है कि इससे फर्जी कार्ड्स से होने वाले अवैध ट्रांजैक्शन्स को रोका जा सकेगा।
एसबीआई भी लागू कर चुका है यह सुविधा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले एटीएम संबंधी फ्रॉड से बचाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) एटीएम से ओटीपी बेस्ड कैश विदड्रॉल की सुविधा शुरू कर चुका है। पहले बैंक ने 1 जनवरी 2020 से एसबीआई एटीएम में रात 8 बजे से सुबह 8 बजे के बीच 10000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजेक्शन के लिए ओटीपी बेस्ड कैश विदड्रॉअल को लागू किया था। बाद में सितंबर 2020 में एसबीआई ने 10000 रुपये या ज्यादा की कैश निकासी के लिए ओटीपी बेस्ड एटीएम विदड्रॉल सुविधा को 24×7 लागू कर दिया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications