नई दिल्ली। आज से देश में फंड ट्रांसफर करने में बड़ी सुविधा की शुरुआत हो गई है। आज से लोग चौबीसों घंटे में फ्री में फंड ट्रांसफर कर सकेंगे। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नेशनल इलेक्ट्रोनिक फंड ट्रांसफर यानी निफ्ट (एनईएफटी) सुविधा चौबीसों घंटे चालू रखने की घोषणा कर दी है। आज से देश में निफ्ट (एनईएफटी) के माध्यम से अब चौबीसों घंटे फंड ट्रांसफर किया जा सकेगा। अभी तक यह सेवा दिन में सीमित समय के लिए ही उपलब्ध रहती थी। वहीं इस सेवा पर लगने वाले सभी शुल्क भी हटा लिए गए हैं। इस सेवा के जरिए लोग 2 लाख रुपये तक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन अब चौबीसों घंटे कर सकते हैं।

पहले कितने समय तक मिलती थी सुविधा
आज से पहले निफ्ट (एनईएफटी) की सेवा सुबह 8 बजे से शाम को 7 बजे तक ही मिलती थी। इसके अलावा हर पहले और तीसरे शनिवार को यह सुविधा सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक ही मिलती है। वहीं आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि सभी सदस्य बैंक चालू खाते में हर समय पर्याप्त राशि रखें, जिससे निफ्ट (एनईएफटी) ट्रांजैक्शन में कोई दिक्कत न हो।
तेजी से बढ़ रहा निफ्ट (एनईएफटी) ट्रांजेक्शन
डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई ने निफ्ट (एनईएफटी) को चौबीसों घंटे के लिए खोला है। आरबीआई के अनुसार निफ्ट (एनईएफटी) से रिटेल ट्रांजैक्शन सालाना 60 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। वहीं अक्टूबर 2018 से लेकर सितंबर 2019 के बीच निफ्ट (एनईएफटी) से औसतन रोज 2846 करोड़ रुपये ट्रांजैक्शन रहा है। इस दौरान कुल 302 लाख करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन हुए।
निफ्ट (एनईएफटी) क्या है
निफ्ट (एनईएफटी) सेवा एक बैंक खाते से देश के किसी भी दूसरे बैंक खाते में पैसा भेजने की सुविधा है। इस सुविधा का फायदा बैंक की ब्रांच जाकर उठाया जा सकता है। लेकिन अगर किसी के पास ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा है, तो वह ऑनलाइन भी निफ्ट (एनईएफटी) के माध्यम से पैसा देश में किसी भी बैंक के किसी भी अकाउंट में भेज सकता है। इस सुविधा के तहत पैसा तुरंत ट्रांसफर हो जाता है। पैसे भेजने के बाद एक मैसेज भेजने वाले और दूसरा मैसेज पैसे पाने वाले के पास आता है।
यह भी पढ़ें : बेटियों के जन्म पर मिलेगा 51 हजार और शादी पर 1 लाख रुपये
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications