Train : ट्रेन के रद्द हो जाने या फिर अधिक देरी से चलने पर अगर ट्रेन की टिकट कैंसल कराई जाती है तो फिर रेलवे की तरफ से यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जाता है। हालांकि, अधिकतर ऐसे यात्री है जिनको इसके बारे में जानकारी नहीं होती है तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नॉर्थ इंडिया में अधिक बारिश के वजह से कुछ ट्रेन को रद्द कर दिया है तो फिर कुछ गाड़ियों को डायवर्ट कर दिया गया है। इस वजह से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अगर आप भी ऐसे वक्त में ट्रेन की टिकट को कैंसल कराना चाहते हैं और फुल रिफंड पाना चाहते है इसकी प्रोसेस काफी आसान हैं।

रेलवे के नियमों के मुताबिक ट्रेन के 3 घंटे या 3 घंटे से ज्यादा लेट होने पर यात्री ट्रेन की टिकट की पूरी कीमत वापस पाने के हकदार होते है। ऐसे में आप टिकट कैंसिल कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काउंटर टिकटों के लिए टिकट को रद्द करने के लिए आरक्षण काउंटर पर जाने की सलाह दी जाती है। अगर आपने अपना टिकट को आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन खरीदा है तो फिर आप वेबसाइट पर दिए गए रद्दीकरण चरणों का पालन करें।
अगर चार्ट तैयार हो गया है। इसके बाद आपकी ट्रेन लगातार लेट होती है, तो टिकट रद्द करने के लिए
टीडीआर दाखिल करें। इसके आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉग इन करें और अपना टिकट रद्द करने के लिए आवश्यक स्टेप्स को फॉलो करें।
इसके अलावा अगर रेलवे द्वारा अगर कोई ट्रेन रद्द कर दी जाती है, तो ऑटोमैटिक प्रक्रिया से यात्रियों को पूरा रिफंड मिलता है। अगर आपने ट्रेन की टिकट ऑनलाइन खरीदी है तो फिर यह राशि 3 से 7 दिनों के अंदर बैंक खाते में आ जाती है।
पीआरएस काउंटर टिकटों के लिए यात्रियों को संबंधित पीआरएस काउंटर से रिफंड लेना होगा। यात्रियों को इस रिफंड का क्लेम करने के लिए ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान के 3 दिनों के अंदर टिकट सरेंडर करना होगा।
पहले आईआरसीटीसी की तरफ से पहले ऐलान किया गया था कि यात्रियों को रद्द की गई ट्रेनों के लिए स्वतंत्र रूप से टिकट रद्द नहीं करना चाहिए। क्योंकि यात्रियों को स्वचालित रूप से पूर्ण रिफंड प्राप्त होगा।
जब भी कोई ट्रेन रद्द हो जाती है, तो रेलवे कोई भी शुल्क नहीं ले है। यह बात ध्यान रखने योग्य है कि यह नियम तभी लागू होते है जब ट्रेन खराब मौसम या फिर किसी अन्य अपरिहार्य वजहों से विलंबित या रद्द हो जाती है। व्यक्तिगत वजहों से टिकट कैंसिल कराने पर अलग प्रोसिजर को फॉलो करना होता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications