नई दिल्ली, जून 29। दो से अधिक सालों के कोरोना प्रतिबंध ने एविएशन सेक्टर में मंदी ला दी थी। अब, कोविड-19 संबंधित प्रतिबंध पूरी तरह से हटने के बाद उड़ान छेत्र के अच्छे दिन तेजी से लौट रहे है। प्राइवेट एयरलाइन कंपनी गोफर्स्ट अपने ग्राहको को स्पेशल लाभ दे रही है। गोफर्स्ट यात्रियों को टिकट बुक कराने पर मुफ्त सीट सिलेक्शन का विकल्प देगी और टिकट के प्राइस में ही कंप्लीमेंट्री मील मिलेगा। ग्राहकों को यह स्पेशल सुविधा केवल मंगलवार और बुधवार को टिकट बुक करने पर मिलेगी।
गोफर्स्ट ने ट्विटर पर दी जानकारी
गोफर्स्ट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. कंपनी ने ट्वीट पर बताया "मंगलवार और बुधवार पहले से बेहतर हो गए हैं। हफ्ते के ये दो दिन अब यात्रा करने के लिए फायदेमंद होने वाले हैं. इस दिन फ्लाइट बुकिंग पर यात्रियों को ढेर सारे ऑफर मिलेंगे. यात्रियों को फ्री सीट सिलेक्शन, फ्री मील, अनलिमिटेड रीशेड्यूलिंग, कॉम्प्लिमेंटरी फूड्स और कन्फेक्शनरी हैम्पर मिलेगा।
कब तक मिलेगी सुविधा
गो फर्स्ट एयर के अनुसार यात्री इस सुविधा का लाभ 28 सितंबर 2022 तक उठा सकते हैं। एयरलाइन ने बताया कि 2 जून, 2022 से लेकर 25 सितंबर,2022 तक की बुकिंग पीरियड में यह स्पेशल ऑफर 7 जून से लेकर 28 सितंबर तक के फ्लाइट टिकट पर मिलेगा।
किन बातो का ध्यान रखना है
ऑफर का लाभ सिर्फ कंपनी के वेबसाइट से बुकिंग करने पर मिलेगा। अगर आप किसी दुसरे एप्लिकेशन या वेबसाइट से टिकट बुक करेंगे तो आप को यह ऑफर नहीं मिलेगा। यह सुविधा केवल घरेलू उड़ानों के लिए है।
स्पाइसजेट भी दे रहा है ऑफर
स्पाइसजेट भी अपने ग्राहको को कुछ खास ऑफर दे रही है। कंपनी सभी ऐड-ऑन सर्विसेज पर 25 प्रतिशत की छूट दे रही है। यात्री सीट सेलेक्शन, प्रायोरिटी चेक इन, प्रेफर्ड बैग आउट जैसे ऐड-ऑन सर्विसेज पर यह छूट दे रही है। यह खास सुविधा 30 सितंबर,2022 तक मान्य रहेगी। यह ऑफर स्पाइसजेट के वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications