G20 Summit : इस सप्ताह नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन होने वाला है। देश के लिए यह बड़ा अवसर होगा। क्योंकि भारत को पहली बार इसकी अध्यक्षता करने का मौका मिला है। इसमें रूस, अमेरिका, चीन, ब्रिटेन सहित 19 देशों के नेता शामिल होंगे, जो इस ग्रुप का हिस्सा है।
नई दिल्ली में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए राजधानी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इसके साथ ही सुरक्षा के नजरिए से भी पूरी तैयारी की जा रही हैं। इसके साथ ही 30 से ज्यादा होटल बुक की गई हैं। जिन होटल्स में दुनिया भर के मेहमान ठहरेंगे।

आज हम आपको बता रहे है कि आखिर दुनिया भर के जी-20 शिखर सम्मेलन में आने वाले मेहमान कहा रुकेंगे और अमेरिकी राष्ट्रपति जहां ठहरेंगे उस होटल का एक रात का किराया और उसकी खासियत तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।
नई दिल्ली में 9-10 सितंबर 2023 को जी-20 का 18वां सम्मेलन होगा। इसमें 9 देशों के राष्ट्र अध्यक्ष और सरकार के प्रमुख भाग लेंगे। इतना ही नहीं इसके अलावा इस सम्मेलन में यूरोपीय संघ भी शिरकत करेगा। साथ ही जी20 की बैठक में नौ देशों के प्रमुख, बतौर अतिथि देश हिस्सा लेंगे।
कहां रुकेंगे विदेशी मेहमान ?
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, दिल्ली में करीब 23 और एनसीआर में लगभग नौ होटल जी20 प्रतिनिधियों की मेजबानी करेंगे।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, ताज पैलेस, होटल ओबेरॉय, होटल ललित, आईटीसी मौर्य, ताज मानसिंह, द लोधी, ली मेरिदियन, इरोस होटल, द सूर्या, रेडिसन ब्लू प्लाजा, हयात रीजेंसी, शांगरी-ला, लीला पैलेस, शेरेटन, द लीला एंबिएंस कन्वेंशन, होटल अशोक, जेडब्ल्यू मैरियट, होटल पुलमैन, रोसेट होटल और द इंपीरियल विदेशी मेहमानों की मेजबानी करेंगे।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, वहीं एनसीआर में, आईटीसी ग्रैंड (गुरुग्राम), ताज सिटी सेंटर (गुरुग्राम), द ओबेरॉय (गुरुग्राम), वेस्टआईएनएन (गुरुग्राम), द विवांता (सूरजकुंड), हयात रीजेंसी (गुरुग्राम), क्राउन प्लाजा (ग्रेटर नोएडा) में मेहमानों के रुकने की व्यवस्था होगी।
कहां रुकेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली आने वाले हैं। वह 7 सितंबर से 10 सितंबर तक भारत की यात्रा में रहेंगे। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन आईटीसी मौर्या शेरेटन में रुकेंगे।
इस होटल के हर मंजिल पर सीक्रेट सर्विस कमांडो मौजूद रहेंगे। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, राष्ट्रपति जो बाइडन को 14वीं मंजिल पर उनके कमरे तक ले जाने के लिए एक खास लिफ्ट लगाई जाएगी।
इसके लिए होटल में करीब 400 कमरे बुक किए गए हैं। यह होटल के महंगे सुइट्स में से एक है। राष्ट्रपति जो बाइडन जिस चाणक्य सुइट में रुकेंगे वहां का एक रात का किराया करीब 8 लाख रु है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications