Gallard Steel IPO: आईपीओ बाजार इस समय लगातार गर्म है और छोटे-बड़े कई पब्लिक इश्यू लाइन में लगे हुए हैं। इसी माहौल में Gallard Steel भी अपना IPO लेकर आ रही है। यह इंदौर आधारित कंपनी 19 नवंबर को अपना पब्लिक इश्यू ओपन करेगी, जो 21 नवंबर तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा। कंपनी का मकसद इस इश्यू के जरिए पूंजी जुटाकर अपने विस्तार और कारोबारी जरूरतों को पूरा करना है।

पूरी तरह से फ्रेश इश्यू
Gallard Steel का यह IPO 37.5 करोड़ रुपए का होगा और पूरा इश्यू फ्रेश शेयरों के जरिए लाया जा रहा है। यानी कंपनी खुद नए शेयर जारी करके फंड जुटाएगी। इसमें किसी भी प्रमोटर या शुरुआती निवेशक की ओर से OFS (ऑफर फॉर सेल) शामिल नहीं है।
IPO का प्राइस बैंड 142 रुपए से 150 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। अलॉटमेंट 24 नवंबर को होने की संभावना है और 26 नवंबर को कंपनी के शेयर BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।
निवेश करने के लिए नियम
इस SME IPO में सामान्य निवेशक को कम से कम 2,000 शेयरों के 2 लॉट के लिए बोली लगानी होगी। इसके बाद बोली 1,000 शेयरों के गुणक में बढ़ेगी। यानी कम से कम 3 लाख रुपए का निवेश जरूरी है। SME IPO होने की वजह से लॉट साइज बड़ा रखा गया है।
GMP में दिख रहा शुरुआती जोश
ग्रे मार्केट में Gallard Steel के प्रति रुचि बनी हुई है। 18 नवंबर की सुबह मिले अपडेट के अनुसार इसका GMP करीब 11 रुपये चल रहा था। इस आधार पर उम्मीद है कि शेयर 150 रुपए के ऊपरी बैंड की तुलना में लगभग 161 रुपए पर लिस्ट हो सकता है। इस हिसाब से निवेशकों को लगभग 7% तक का संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकता है। यानी शुरुआती संकेत मुनाफे की ओर इशारा कर रहे हैं।
कंपनी क्या काम करती है?
Gallard Steel की शुरुआत 2015 में हुई थी। कंपनी का प्लांट मध्य प्रदेश में स्थित है। यह मुख्य रूप से भारतीय रेलवे, डिफेंस, पावर सेक्टर और अन्य इंडस्ट्रीज के लिए रेडी-टू-यूज़ कंपोनेंट्स, असेंबली और सब-असेंबली पार्ट्स तैयार करती है। इन सेक्टरों में लगातार बढ़ती मांग के चलते कंपनी ने पिछले कुछ सालों में अपने बिजनेस को तेजी से विस्तार दिया है।
कैसा है वित्तीय प्रदर्शन?
कंपनी के वित्तीय आंकड़े मजबूत दिखाई देते हैं, FY25 में कंपनी का मुनाफा 6 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल के 3.2 करोड़ के मुकाबले लगभग दोगुना है। रेवेन्यू भी बढ़कर 53.3 करोड़ रुपए पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह 26.8 करोड़ रुपए था। सिर्फ Q2 के आंकड़ों में भी कंपनी ने 4.3 करोड़ का फायदा और 31.6 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया है। इन आकड़ों से साफ है कि कंपनी लगातार ग्रोथ के रास्ते पर है और वही भरोसा निवेशक भी देख रहे हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications