Abu Dhabi's Big Ticket draw : यूएई एक ऐसा देश माना जाता है, जहां हर साल हजारों लोग किस्मत आजमाने जाते हैं। लगभग सभी वहां नौकरी की तलाश में जाते हैं। इनमें से कुछ लोगों की किस्मत वहां की लॉटरी से भी चमकती है। जैसे कि अब एक व्यक्ति वहां एक लॉटरी में 1 किलो गोल्ड जीता है। भारत के ताजा रेट के अनुसार एक किलो सोने की कीमत 50.43 लाख रु है। आगे जानिए इस विजेत की पूरी डिटेल।
जॉर्डन के प्रवासी ने जीता इनाम
जॉर्डन के प्रवासी तारिक अजार ने इस सप्ताह अबू धाबी में आयोजित बिग टिकट इलेक्ट्रॉनिक ड्रॉ के दौरान 24 कैरेट का 1 किलोग्राम सोना जीता। वे दुबई निवासी हैं। तारिक वीकली गोल्ड प्राइज के पहले विजेता बने, जिसे इस महीने शुरू किया गया है। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम शुक्रवार को 202 दिरहम (4532.55 रु) है। इस हिसाब से वहां के गोल्ड के रेट के हिसाब से ये रकम हुई 2,02,000 दिरहम (करीब 45.32 लाख रु)।
पिछले 20 साल से यूएई में रह रहे
पिछले 20 साल से यूएई में रह रहे अजर कई सालों से टिकट खरीद रहे हैं। जब बिग टिकट के प्रतिनिधियों ने उन्हें बुलाया, तो पुरस्कार जीतकर उन्हें बहुत खुशी हुई, क्योंकि लंबे समय तक प्रयास करने के बाद वे ये इनाम जीते। द खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार वह अपनी जीत को कुछ समय के लिए बचत के रूप में रखना चाहते हैं। साथ ही उनकी योजना टिकट खरीदना जारी रखने की है।
अक्टूबर की शुरुआत से आया ऑफर
अक्टूबर महीने की शुरुआत से ही, बिग टिकट का वीकली ई-ड्रॉ ग्राहकों को 1 किग्रा गोल्ड जीतने का मौका दे रहा है। इस टिकट के प्रमोशन की तारीखों के दौरान टिकट खरीदने वाले किसी भी व्यक्ति के पास 3 नवंबर को ढाई करोड़ डॉलर का तगड़ा पुरस्कार जीतने का अवसर होगा। कहा जा सकता है कि यह जैकपॉट होगा। जो भी ये इनाम जीतेगा, उसकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाएगी।
कब तक है मौका
31 अक्टूबर तक, लोग ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं या अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अल ऐन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इन-स्टोर काउंटर पर जाकर इसके लिए टिकट खरीद सकते हैं। पिछले महीने चार भाग्यशाली विजेताओं में से प्रत्येक ने हर हफ्ते 300,000 दिरहम (67.31 लाख रु) का नकद पुरस्कार लिया। सितंबर के पहले सप्ताह में राकेश शशिधरन जीते। वह पिछले कई सालों से दोहा में रह रहे हैं और रिटेल इंडस्ट्री में काम करते हैं। वह अपनी पुरस्कार राशि को अपनी बेटी की भविष्य की शिक्षा में निवेश करना चाहते हैं।
पाकिस्तानी प्रवासी भी जीता इनाम
अपने परिवार के साथ अल ऐन में रहने वाला एक पाकिस्तानी प्रवासी मुहम्मद शाहबाज दूसरे सप्ताह के ड्रॉ में भाग्यशाली रहा। वह पिछले दो वर्षों से हर दो महीने में रैफल टिकट खरीदने के लिए पर्याप्त पैसा बचा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार वे पुरस्कार राशि को अपने कंस्ट्रक्शन बिजनेस में निवेश करेगा और अपने देश में संपत्ति की खरीदारी करेगी। बाकी पैसा वो दान करना चाहता है। तीसरे हफ्ते में जीत हासिल करने वाला बांग्लादेशी प्रवासी अब्दुल अजीज रहा, जो पिछले आठ महीने से अबू धाबी का निवासी है। उसने टिकट खरीदने के लिए अपने 20 से अधिक करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ पैसे जमा किए थे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications