नयी दिल्ली। किस्मत कब पलटी मार जाए कहा नहीं जा सकता। आपको राह चलते कोई बेशकीमती चीज मिल जाए तो कैसा लगेगा। अचानक किस्मत का पलट जाना और बेशकीमती चीज का मिल जाना जैसी दोनों घटनाएं एक साथ हुई हैं। एक ऐसी ही विशेष घटना अमेरिका में सामने आई है। अमरेरिका के अर्कांसस में एक शख्स को पार्क में टहलते हुए बेशकीमती हीरा मिला है। हैरानी की बात ये है कि केविन किनार्ड नामक जिस शख्स को ये हीरा मिला उसने इस हीरे को एक कांच का टुकड़ा समझ कर उठाया था। आइए जानते हैं पूरी घटना के बारे में विस्तार से।
कितने कैरेट का हीरा
किनार्ड दक्षिण-पश्चिमी अर्कांसस के एक पार्क में अपने दोस्तों के साथ टहल रहे थे कि उन्हें वहां 9.07 कैरेट का हीरा मिला। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार अर्कांसस के मौमेले के रहने वाले 33 वर्षीय बैंक मैनेजर केविन किनार्ड ने क्रेटर ऑफ डायमंड्स स्टेट पार्क के 48 साल के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा हीरा खोजा। ये घटना मजदूर दिवस की है। पार्क के अधिकारियों के अनुसार यहां मिला सबसे बड़ा हीरा 16.37 कैरेट का सफेद अमरिलो स्टारलाइट था, जिसे अगस्त 1975 में खोजा गया था। इस मामले में पार्क ने बकायदा एक प्रेस रिलीज जारी की है जिसमें बताया गया है कि किनार्ड अपने दोस्तों के साथ थे जब उन्हें कंचे के आकार का क्रिस्टल मिला जो गोल, डिंपल आकार का था।
किनार्ड की खुशी का ठिकाना नहीं
हीरा मिलने से किनार्ड बहुत ज्यादा खुश हैं। उन्होंने न्यू यॉर्क पोस्ट से बातचीत में कहा कि यह दिलचस्प और चमकदार लग रहा था, इसलिए मैंने इसे अपने बैग में रखा और अपनी खोज जारी रखी। मुझे लगा कि यह कांच हो सकता है। किनार्ड ने अपने इस हीरो के जरिए दोस्तों को सम्मानित करने और इसे 'किनार्ड फ्रेंडशिप डायमंड' नाम देने का फैसला किया। इस पार्क में रोजाना हीरे मिलते रहते हैं। मगर किनार्ड को बहुत बड़ा हीरा मिला। एक रिपोर्ट के अनुसार बुधवार तक इस वर्ष डायमंड्स स्टेट पार्क में 246 हीरे मिले हैं, जिनका वजन कुल 59.25 कैरेट है। यहां औसतन लोग रोजाना एक या दो हीरे ढूंढते हैं।
ट्रक ड्राइवर बना अमीर
इससे पहले अमेरिका में एक ट्रक ड्राइवर के करोड़पति बनने की खबर ने अपनी तरफ लोगों का ध्यान खींचा था। वहां एक ट्रक ड्राइवर रातोंरात 1-2 नहीं बल्कि पूरे 15 करोड़ रु का मालिक बन गया। उसकी किस्मत का सितारा अनजाने में सही मगर चमक गया। मिशिगन में एक व्यक्ति अपने ट्रक से सफर कर रहा था। सफर के दौरान उसने अपने ट्रक के पहियों में हवा भरवाने के लिए रुकना पड़ा। छुट्टे पैसों के लिए उसने लॉटरी स्टॉल से 10 डॉलर में एक लॉटरी टिकट खरीदा। स्टॉल पर मौजूद लॉटरी बेचने वाले ने उसे 10 के बजाय गलती से 20 डॉलर वाला टिकट दे दिया। इस पर स्टॉल पर मौजूद क्लर्क ने उसे टोका मगर ट्रक ड्राइवर ने 20 डॉलर वाला टिकट ही खरीदना बेहतर समझा। इसी 20 डॉलर वाले टिकट में उसे 20 लाख डॉलर यानी 15 करोड़ रु का इनाम लगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications