नई दिल्ली, सितंबर 25। किस्मत कब किसी को अमीर बना दे या किसी की सारी दौलत साफ कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता। एक पल में इंसान गरीब से मालामाल बन सकता है और कभी कोई अमीर से सड़क पर आ सकता है। पर दुबई में कार धोने वाले एक नेपाली नागरिक को किस्मत ने जमीन से आसमान पर पहुंचा दिया है। वे वहां 1-2 करोड़ रु नहीं बल्कि पूरे 21 करोड़ रु की लॉटरी जीते हैं।
बेहद कम थी कमाई
नेपाल से आने वाले भरत दुबई में रह कर कार साफ करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी किस्मत लॉटरी में आजमाई। इसमें वे 21 करोड़ रु जीत गए। भरत दुबई में बहुत कम कमाई पर गुजारा कर रहे थे। पर भरत ने दोस्तों के साथ मिलकर महजूज ड्रॉ का लॉटरी खरीदा और अब उनकी किस्मत बदल गयी।
अपने देश के पहले विजेता
नेपाल के रहने वाले भरत 31 वर्षीय हैं। वे दुबई में कुछ काम की तलाश में गए थे। यहां वो कार साफ करके पैसा कमा रहे थे। पर उन्होंने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर लॉटरी का टिकट खरीदा, जो अब उन्हें मालामाल बना चुका है। अहम बात यह है कि भरत नेपाल के ऐसे पहले विजेता हैं, जो लॉटरी में इतनी बड़ी रकम जीता हो। इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद अब वे दो दिन बाद 27 सितंबर को नेपाल चले जाएंगे।
नेपाल के 34.5 करोड़ रु
भरत तीन साल पहले दुबई गए थे। उससे पहले वे सऊदी अरब में काम करते थे। वहां वे एक पावर प्लांट में काम करते थे, जिसमें उनकी मासिक सैलेरी करीब 28 हजार रु थी। भरत के पास एक बैंक खाता भी नहीं है। नेपाली करेंसी (नेपाली रुपया) में देखें तो उन्होंने जो रकम जीती है, वो 34.5 करोड़ नेपाली रुपये है। हालांकि भरत ने इतनी मोटी राशि जीतने के बाद भी कार धोने की नौकरी छोड़ने की बात नहीं की है।
मुश्किलों में कट रहा था जीवन
भरत का जीवन काफी मुश्किलों में कट रहा था। भरत की तबियत भी काफी खराब रहती है। दुख की बात यह है कि उनके भाई को ब्रेन ट्यूमर है, जिसका इलाज भारत की राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। उनके पिता भी दिल्ली में ही रिक्शा चलाते हैं। इन पैसों से वो अब अपने परिवार वालों की मदद कर सकेंगे।
भारतीय जीता 2 करोड़ रु
हाल ही में सज्जाद अली बट ने यूएई में अल अंसारी एक्सचेंज ब्रांच के जरिए भारत में 2,327 दिरहम यानी 50,422 रुपये भेजे। फिर उन्हें यूएई के अल अंसारी एक्सचेंज के सालाना होने वाले लकी ड्रॉ में विजेता चुना गया। सज्जाद ने पूरे 1 मिलियन दिरहम जीते हैं, जो भारतीय मुद्रा में 2 करोड़ रुपये से अधिक होते हैं। वह सालाना ड्रॉ के नौवें करोड़पति थे। सज्जाद जैसे लोग जो यूएई में काम करते हैं वे अल अंसारी एक्सचेंज के जरिए वहां से अपने घरों को पैसा भेजते हैं। सज्जाद का परिवार भारत में रहता है। वह उनके लिए वहां से हर महीने पैसा भेजते थे। उन्होंने हाल ही में भी अपने परिवार को 2,327 दिरहम भेजे थे। इन पैसों को सज्जाद ने अल अंसारी एक्सचेंज के जरिए भेजा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications