Ganesh Chaturthi Ki Shubhkamnaye; Ganesh Chaturthi Whises: गणेश चतुर्थी 2025 का पर्व 27 अगस्त को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन विघ्नहर्ता गणेश जी का जन्म हुआ था।

इस दिन लोग धूमधाम के साथ गणपति बप्पा को घर पर लाते हैं और उनकी स्थापना करते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन लोग भगवान गणेश की विधिवत पूजा करने के साथ ही बप्पा के आगमन की एक-दूसरे को बधाई भी देते हैं। ऐसे में इस विशेष अवसर पर आप भी अपने प्रियजनों, दोस्तों और परिवार को खास मेसेज के साथ शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
चलिए आपको 20 ऐसे ही मैसेज के बारे में बता रहे हैं जिसे आप अपनों को भेज सकते हैं और विघ्नहर्ता भगवान गणेश के जन्मदिन की यानी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे सकते हैं...
इन खास मेसेज के साथ अपनों को भेजें शुभकामनाएं
1 - बप्पा का आगमन आपके जीवन से
सारी बाधाएं दूर करे और खुशियों की बारिश करे।
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।
2- आपका और खुशियों का जन्म-जन्म का साथ हो,
आपकी तरक्की की, हर किसी की ज़बान पर बात हो।
जब भी कोई मुश्किल आये,
माय फ्रेंड गणेश आपके साथ हों।
3- गणपति बप्पा के चरणों में सुख और समृद्धि है,
उनका नाम लेने से जीवन में हर कठिनाई दूर होती है।
4- गणेश जी के चरणों में सिर झुकाएं,
हर कठिनाई को दूर भगाएं,
हर पल जीवन में सुख पाएं।
Happy Ganeshotsav!
5- प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्रं विनायकम्। भक्तावासं स्मरैनित्यंमायु:कामार्थसिद्धये।।
अर्थात सबसे पहले मैं गौरी पुत्र भगवान गणेश को प्रणाम करता हूं, जो सदैव अपने भक्तों के मन में वास करते हैं और जिन्हें याद करने से लंबी आयु मिलती है और इच्छाओं की पूर्ति होती है। आप सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।
6- सिद्धिदाता बुद्धिदाता, शक्तिदाता मुक्तिदाता, घर आए हैं भाग्यविधाता। करो कल्याण आशीर्वाद देकर, बप्पा पधारो प्रसन्न होकर।
7- जीवन में खुशियां हों भरपूर,बप्पा के आशीर्वाद से रहे हर परेशानी मीलों दूर।
गणेश चतुर्थी आपके जीवन को मंगलमय बनाए।
8- जैसे गणपति की सूंड हमेशा ऊंची रहती है,
वैसे ही आपके जीवन की तरक्की हमेशा ऊंची रहे।
गणपति बप्पा मोरया!
9- गणेश जी का रूप निराला,
चेहरा भी कितना भोला-भाला,
जिस पर भी पड़ी कोई मुसीबत,
उसे इन्होंने ही संभाला।
10- मंगल मूर्ति विराजे घर-आंगन में,
सुख-समृद्धि लाए जीवन के हर संगम में।
Happy Ganesh Chaturthi!
11- पार्वती के लाडले, शिव के प्यारे,
लडुअन खा के जो मूषक सवारे,
वो हैं जय गणेश देवा हमारे।
12- दिल से जो भी मांगोगे मिलेगा,
ये गणेश जी का दरबार है,
देवों के देव वक्रतुंडा महाकाया को
अपने हर भक्त से प्यार है।
हैप्पी गणेश चतुर्थी!
13- आपकी खुशियां गणेश जी की सूंड की तरह लंबी हो,
आपका जिंदगी उनके पेट की तरह मोटी हो,
और जीवन का हर पल लड्डू की तरह मीठा हो।
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!
14- मैं दिल से कामना करता/करती हूं कि भगवान गणेश आपके घर को समृद्धि और भाग्य से भर दें और आपके जीवन में आने वाली सभी मुश्किलों से दूर रखें। आप और आपके पूरे परिवार को गणेश चतुर्थी बहुत बधाई!
15- मेरी यह प्रार्थना है कि वे बुराई का नाश करने वाला आप पर शांति और प्रेम की बौछार करता रहे और अपने आशीष को कभी न कम करे। विनायक चतुर्थी की ढेर सारी बधाई!
16- एक, दो, तीन, चार, बप्पा की जय जयकार।
पाँच, छः, सात, आठ, बप्पा का है सिर पर हाथ।
हैप्पी गणेश चतुर्थी।
17- हे गजानन हे गणराज, तुमसे होते सबके काज।
गौरीसुत हो भालचंद्र हो, तुम्हीं हमारे तारणहार।
18- सुखकर्ता जय मोरया,
दु:खहर्ता जय मोरया।
कृपा सिन्धु जय मोरया,
बुद्धि विधाता मोरया।
गणपति बप्पा मोरया,मंगल मूर्ति मोरया।
19- आज हर घर में बप्पा का वास है, तभी तो यह दिन इतना खास है। गणेश चतुर्थी की बधाइयां!
होगा तुम्हारा भाग्य अच्छा,
मन हो अगर तुम्हारा सच्चा।
मांगो जो भी रखकर श्रद्धा,
बप्पा पूरी करेंगे इच्छा।
हैप्पी गणेश चतुर्थी!
20- हे लंबोदर, हे एकदंत, हे गजवक्र, हे विघ्नविनाशक , अनंत हैं नाम तुम्हारे, सभी भाग्य के निर्णायक। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications