
Commercial gas cylinder price reduced : आज नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत पर ही सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा मिला है। सरकार ने आज से कमर्शियल एलपीजी के सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती लागू कर दी है। यह कटौती आज से ही लागू हो गई है। इसके बाद अब कॉमर्शियल सिलेंडर की दिल्ली में कीमत घटने के बाद 2,028 रुपये हो गई है। सरकार ने इसी के साथ हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले ईंधन यानी एटीएफ में भी कटौती की है।
आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 92 रुपये तक कम किया गया है। नए रेट लागू होने के बाद अब आज से सभी को यह सिलेंडर सस्ता मिलेगा। वहीं यह राहत केवल कमर्शियल सिलेंडर के लिए दी गई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू एलपीजी गैस का सिलेंडर उसी रेट पर मिलेगा।
घरेलू रसोई गैस का सिलेंडर दिल्ली में 1,103 रुपये का मिल रहा है। वहीं मुंबई में यह 1112.5 रुपये का, कोलकाता में 1129 रुपये का और चेन्नई में 1,118.5 रुपये का मिल रहा है।
पिछले 4 सालों से सरकार की तरफ से एलपीजी गैस सिलेंडार पर सब्सिडी को कम किया जा रहा है। 2018-19 में यह सब्सिडी 37,209 करोड़ रुपये थी। वहीं यह 2019-20 में यह घटकर 24,172 करोड़ रुपये और 2020-21 में 11,896 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा 2021-22 में 1,811 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।

आज से एटीएफ के भी कम हुए दाम
सरकार ने आज साथ ही एटीएफ के दाम में भी कमी की है। 1 मार्च 2023 को दिल्ली में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत 107,750.27 रुपये प्रति किलोलीटर थीं, जो अब घटकर 98,349.59 रुपये हो गई है। वहीं कोलकाता में यह कीमत 1,05,228.98 रुपये, मुंबई में 91,953.85 रुपये और चेन्नई में 1,02,491.87 रुपये की गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications