नई दिल्ली, सितंबर 1। घरेलू गैस सिलेंडर का रेट फिर से बढ़ा दिया गया है। इसमें आज औसतन 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़त की गई है। ध्यार रहे कि अगस्त में भी घरेलू गैस सिलेंडर का रेट करीब 25 रुपये बढ़ाया गया था। इस प्रकार करीब 15 दिनों में ही घरेलू गैस का सिलेंडर 50 रुपये तक महंगा हो चुका है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर भी हुआ महंगा
ऑयल मर्केर्टिं कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम भी बढ़ा दिया है। इसके दाम बढ़कर 1693 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं। पहले दिल्ली में इसका रेट 1618 रुपए था। 17 अगस्त को कमर्शियल गैस सिलेंडर रेट बढ़ाया गया था।
एक साल में 6 बार महंगा हुआ है गैस सिलेंडर
नॉन सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर बीते 1 साल में कुल मिलाकर 6 बार महंगा हो चुका है। इसके अलावा पिछले 7 साल में इसकी कीमत दोगुनी से ज्यादा हो गई है। एक मार्च 2014 को घरेलू गैस का खुदरा बिक्री मूल्य 410.5 रुपये प्रति सिलेंडर था।
जानिए दिल्ली में कितने का मिलेगा गैस सिलेंडर
दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का बिना सब्सिडी वाला एलपीजी गैस सिलेंडर अब 25 रुपये महंगा होने के बाद 884.50 रुपये का मिलेगा। इससे पहले यह सिलेंडर 859.50 रुपये का मिल रहा था।
जानिए महानगरों में बढ़े हुए गैस सिलेंडर के दाम
गैस का सिलेंडर आज महंगा होने के बाद अब जहां दिल्ली में 884.50 रुपये का मिलेगा वहीं कोलकाता में यह 911 रुपये का मिलेगा। इसके अलावा यह मुम्बई में 884.50 रुपये का और चेन्नई में यह 900.50 रुपये का मिलेगा।
अगस्त में दो बार बढ़ा था गैस सिलेंडर का दाम
इससे पहले अगस्त 2021 में दो बार घरेलू गैस का सिलेंडर दो बार महंगा हुआ था। 18 अगस्त, 2021 दिल्ली में गैस का सिलेंडर महंगा होकर 859.50 रुपये का हो गया था। वहीं इसका कोलकाता में रेट बढ़कर 886 रुपये का हो गया था। इसके अलावा मुम्बई में इसका रेट महंगा होकर 859.50 रुपये का हो गया था। वहीं चेन्नई में रेट महंगा होने के बाद गैस का सिलेंडर 875 रुपये का हो गया था।
वहीं इससे पहले 1 अगस्त 2021 को भी गैस सिलेंडर का रेट बढ़ाया गया था। 1 अगस्त को गैस का सिलेंडर महंगा होकर दिल्ली में 834.50 रुपये का हो गया था। वहीं यह कोलकाता में महंगा होकर 861 रुपये का हो गया था। इसके अलावा मुम्बई में यह महंगा होकर 834.50 रुपये का और चेन्न्ई में यह 850 रुपये का हो गया था।
जानिए गैस सिलेंडर बुकिंग का तरीका
अगर आप ऑनलाइन गैस का सिलेंडर बुक कराना चाहते हैं तो यह है आसान तरीका।
- इंडेन के गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7718955555 पर कॉल लगाएं
- 6 डिजिट की कस्टमर आईडी डालें
- बुकिंग कन्फर्मेशन की जानकारी डालें
- इतना करते ही आपका गैस सिलेंडर बुक हो जाएगा
अगर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, तो ऐसे कराएं
अपका मोबाइल नंबर अगर गैस कंपनी के पास रजिस्टर्ड नहीं है तो इंडेन के कस्टमर केयर पर कॉल करें। यहां पर जानकारी देकर आप अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड भी करा सकते हैं और कस्टमर आईडी बता कर गैस सिलेंडर भी बुक करा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications