नयी दिल्ली। हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर के बेनेफिट को सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया। यानी अब इस योजना के लाभार्थियों को सितंबर तक फ्री में गैस सिलेंडर मिलेगा। मालूम हो कि सरकार के इस फैसले से देश के 8 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। कोरोना संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने जरूरतमंदों की मदद के लिए अप्रैल में तीन महीनों तक पीएमयूवाई के तहत फ्री गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया था। बाद में इस सुविधा को 3 और महीनों के लिए बढ़ा दिया गया। मगर सरकार ने जुलाई से सितंबर तक फ्री सिलेंडर हासिल करने के लिए नियम एक बदलाव किया है। आइये जानते हैं क्या किया गया है बदलाव।
देने होंगे पहले पैसे
जानकारी के लिए बता दें कि उज्जवला योजना के तहत फ्री गैस सिलेंडर हासिल करने के लिए अब आपको (लाभार्थियों को) पहले पैसे देने होंगे। अब तक ये होता था कि केंद्र सरकार लाभार्थियों के खाते में पहले ही एडवांस पैसा जमा कर देती थी, जिससे वे नया भरा हुआ सिलेंडर ले सकें। केवीएसआरओ की रिपोर्ट के अनुसार अब ऐसा नहीं होगा, बल्कि पहले योजना के लाभार्थियों को एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए पेमेंट करनी होगी। फिर केंद्र सरकार की तरफ से आपके खाते में सब्सिडी भेजी जाएगी। यानी आपको सिलेंडर फ्री ही पड़ेगा।
इसलिए किया गया ये बदलाव
सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत फ्री सिलेंडर के नियम में ये बड़ा बदलाव एक खास उद्देश्य से किया है। दरअसल केंद्र सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इस योजना के बहुत से लाभार्थी सिलेंडर खरीदने के लिए मिलने वाले पैसे को अपनी मर्जी से कहीं और खर्च कर रहे थे। कई लाभार्थी मिलने वालों पैसों से सिलेंडर नहीं खरीद रहे थे। इसीलिए सरकार ने अब पहले पेमेंट करने और फिर अपनी तरफ से सब्सिडी दिए जाने का नियम लागू किया है। इतना ही नहीं सरकार ने इसके लिए बकायदा तैयारी भी की है। उदाहरण के लिए गैस एजेंसी के यहां डेटा अपडेट किया जाएगा और फिर पैसा लाभार्थी के खाते में भेजा जाएगा।
किसे मिलता है उज्ज्वला योजना का लाभ
उज्ज्वला योजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। इस योजना का फायदा गरीबी रेखा से नीचे जीवन जी रहे लोगों को मिलता है। इस योजना के तहत लोगों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देने के अलावा फ्री गैस सिलेंडर भी दिए गए। बाद में इस योजना में अनुसूचित जाति, जनजाति परिवारों और अंत्योदय योजना के लाभार्थियों को भी शामिल किया गया। बता दें कि योजना के महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। लाभार्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी जरूरी है। किसी भी राष्ट्रीय बैंक में खाता भी जरूरी है। आप अपनी करीबी गैस एजेंसी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सरकार द्वारा जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर
अगर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं और आपको सब्सिडी नहीं मिल रही तो सरकार की तरफ से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर इसकी शिकायत कर सकते हैं। आप टोल फ्री नंबर 1906 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही यदि आप योजना से जुड़ी कोई जानकारी लेना चाहें तो टोल फ्री नंबर 18002666696 पर कॉल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications