Gas cylinder became cheaper by Rs 200: केन्द्र मोदी सरकार ने रसोई गैस के दाम में 200 रुपये की कटौती कर दी है। इसके बाद अब देश में सभी को वर्तमान दाम से घरेलू गैस का सिलेंडर 200 रुपये कम देकर मिल जाएगा।
केन्द्र सरकार की तरफ आए बयान के मुताबिक सरकार ने 200 रुपये की सब्सिडी सभी को देने का ऐलान किया है। इस प्रकार से सभी के लिए गैस का सिलेंडर 200 रुपये सस्ता हो जाएगा।

इस वक्त विपक्ष गैस सिलेंडर के दाम को लेकर मुद्दा बना रहा है। इसी बीच मोदी सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम को लेकर बड़ा फैसला ले लिया। सरकार ने सभी के लिए घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 200 रुपये कम किया है। लेकिन इसका सबसे ज्यादा फायदा उज्ज्वला स्कीम के तहत मिलेगा।
उज्ज्वला स्कीम के तहत अभी 200 रुपये की सब्सिडी प्रति सिलेंडर मिल रही है। ऐसे में उनको 200 रुपये की सब्सिडी और मिलेगी। इस प्रकार से उनके लिए सिलेंडर का रेट करीब 700 रुपये का हो जाएगा। वहीं आम आदमी के लिए इस 200 रुपये की सब्सिडी के बाद गैस का सिलेंडर करीब 900 रुपये का हो जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में इस तरह का फैसला लिया गया है। इस बात की जानकारी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है।
उनके अनुसार पीएम मोदी ने सभी उपयोगकर्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती का फैसला किया है। यह रक्षा बंधन के अवसर पर देश की महिलाओं के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से एक उपहार है।
जानकारी के अनुसार 200 प्रति सिलेंडर अतिरिक्त सब्सिडी को मंजूरी दी गई है। केंद्र सरकार की तरफ से लिए गए इस फैसले से सरकार पर करीब 7500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।
उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थी एक साल में कुल 12 रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। इसके तहत सरकार गरीबी रेखा (बीपीएल) से नीचे के परिवारों को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन देती है।
मार्च 2023 तक के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन बांटे थे।
इसके पहले 1 अगस्त 2023 को पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की थी। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की दामों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था।
अभी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये है। वहीं, मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1102.50 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये और चेन्नई में 1118.50 रुपये है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications