नई दिल्ली, जुलाई 19। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी अब दुनिया की सबसे अमीर सूची में चौथे व्यक्ति बन गए हैं। इस बात का खुलासा फोर्ब्स की नयी लिस्ट में हुआ है। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह अपनी नॉन-प्रोफिट संस्था बिल एंड मेलिंडा गेट्स को 20 अरब डॉलर की संपत्ति दान करने जा रहे हैं। गेट्स की मौजूदा संपत्ति 102 अरब डॉलर है।
क्या कहा था गेट्स ने
गेट्स ने कहा था कि उन्होंने अपनी सारी संपत्ति को अपनी फाउंडेशन को देने की योजना बनाई है। इस फाउंडेशन को उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी के साथ मिल कर स्थापित किया था। उनकी ये घोषणा दुनिया की सबसे अमीर सूची में उन्हें पीछे ले जाएगी। फोर्ब्स की रियल टाइम के आंकड़ों के अनुसार गेट्स की कुल संपत्ति अब लगभग 102 बिलियन डॉलर है।
अडानी की दौलत कितनी हुई
इस बीच भारतीय अरबपति कारोबारी गौतम अडानी की कुल संपत्ति लगभग 114 बिलियन डॉलर हो गयी है। 2021 से 2022 के बीच उनकी कुल संपत्ति 50 अरब डॉलर से बढ़ कर 90 अरब डॉलर हो गई थी। इसी साल फरवरी में 60 वर्षीय बिजनेस मैग्नेट अडानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के पद के दौड़ में पीछे छोड़ दिया था।
अडानी ग्रुप के संस्थापक
गौतम अडानी अडानी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष हैं, जो भारत के टॉप तीन समूहों में शामिल है। अडानी समूह का गठन पब्लिकली लिस्टेड सात कंपनियों से किया गया है, जिनकी कुल मिला कर मार्केट वैल्यू 197.49 अरब डॉलर (19 जुलाई, 2022 तक) से अधिक है। इसमें ऊर्जा, बंदरगाह और रसद, खनन और संसाधन, गैस, रक्षा और एयरोस्पेस और हवाई अड्डों में फैला बिजनेस हैं।
कौन है सबसे अमीर व्यक्ति
फोर्ब्स की सूची में जहां एलोन मस्क 230 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर व्यक्ति हैं, वहीं लुई वीटन के बर्नार्ड अरनॉल्ट दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे नंबर पर अमेजन के मालिक जेफ बेजोस हैं।
ब्लूमबर्ग के आंकड़े
ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार अडानी पांचवे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में एलोन मस्क 220 अरब डॉलर के साथ पहले, जेफ बेजोस 137 अरब डॉलर के साथ दूसरे, बर्नार्ड अरनॉल्ट 131 अरब डॉलर के साथ तीसरे, बिल गेट्स 113 अरब डॉलर के साथ चौथे, गौतम अडानी 110 अरब डॉलर के साथ पांचवे, लैरी पेज 99.6 अरब डॉलर के साथ छठे, वॉरेन बफेट 96.1 अरब डॉलर के साथ 7वें, सर्गेई ब्रिन 95.5 अरब डॉलर के साथ 8वें, स्टीव बाल्मर 90.1 अरब डॉलर के साथ 9वें और लैरी एलिसन 87.2 अरब डॉलर के साथ 10वें नंबर पर हैं। वहीं मुकेश अंबानी 85.7 अरब डॉलर के साथ 11वें नंबर पर हैं। अप्रैल में अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट को पछाड़कर दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। तब फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में यह बात कही गयी थी। तब अडानी की अनुमानित कुल संपत्ति 123.7 अरब डॉलर पहुंच गयी थी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार 2022 में अब तक अडानी की संपत्ति में 34 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications