Gautam Adani News: भारत के अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी और सात अन्य लोगों पर अमेरिका में बड़े पैमाने पर रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं. यह रिपोर्ट्स 21 नवंबर को रॉयटर्स और ब्लूमबर्ग ने दी. इन रिपोर्ट्स के मुताबिक अदानी ग्रुप ने सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को रिश्वत दी गई.
रिश्वत देने और फ्रॉड के लगे आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग ने गौतम अडानी पर अमेरिकी निवेशकों को धोखा देने और अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप लगाया है. उनके साथ-साथ उनके भतीजे सागर अडानी, अडानी ग्रीन एनर्जी के अधिकारी और एज़्योर पावर ग्लोबल लिमिटेड के सिरिल कैबनेस पर भी आरोप लगे हैं. उन पर प्रतिभूति और वायर धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप है.
अडानी की कथित धोखाधड़ी गतिविधियां
रिपोर्ट में बताया गया है कि अभियोग (Prosecutors) में दावा किया गया है कि अडानी और उनके सहयोगियों ने लगभग 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत दी. उन्हें उम्मीद थी कि इन कॉन्ट्रैक्ट्स से दो दशकों में 2 बिलियन डॉलर का मुनाफ़ा होगा. अभियोक्ताओं का आरोप है कि कुछ लोगों ने गौतम अडानी के लिए "नंबरो ऊनो" और "द बिग मैन" जैसे कोड नामों का इस्तेमाल किया.

इसके अलावा अभियोग में गौतम अडानी, सागर अडानी और विनीत जैन पर अडानी ग्रीन एनर्जी के लिए 3 बिलियन डॉलर से ज्यादा का लोन प्राप्त करने के लिए लेंडर्स और निवेशकों से रिश्वतखोरी की बात छिपाने का आरोप लगाया गया है. ये आरोप विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम के अंतर्गत आते हैं, जो विदेशी व्यापार रिश्वतखोरी के खिलाफ एक अमेरिकी कानून है.
गिरफ्तारी वारंट जारी
गौतम अडानी और सागर अडानी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए है. अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग ने भी उनके और सिरिल कैबनेस के खिलाफ दीवानी आरोप दायर किए हैं. अमेरिकी सरकार ने अभी तक इन व्यक्तियों के खिलाफ आरोपों के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है.
डिप्टी असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल लिसा एच मिलर ने कहा कि इस अभियोग में भारतीय सरकारी अधिकारियों को 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की रिश्वत देने की योजना का आरोप लगाया गया है. उन्होंने कहा कि सीनियर ऑफिसर्स ने भ्रष्टाचार के जरिए से स्टेट एनर्जी सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट के लिए ये अपराध किए.
अडानी ग्रुप पर प्रभाव
यह मामला हिंडनबर्ग रिसर्च घटना के बाद गौतम अडानी के लिए एक और झटका है. इस साल की शुरुआत में हिंडनबर्ग ने समूह पर ओफशोर टैक्स पनाहगाहों का अनुचित तरीके से उपयोग करने का आरोप लगाया था. हालाँकि अडानी समूह ने इसका खंडन किया, लेकिन इस रिपोर्ट के कारण उनके शेयर प्राइसेज में तेज करेक्शन देखने को मिला.
अभियोग की खबर आने से कुछ ही घंटे पहले अडानी ग्रुप की एक यूनिट ने अमेरिकी बाजार में 600 मिलियन डॉलर का बॉन्ड जारी किया. इस प्रस्ताव को तीन गुना से अधिक ओवरसब्सक्राइब किया गया, लेकिन मूल्य निर्धारण को लेकर निवेशकों की चिंताओं के कारण इसे स्थगित कर दिया गया.
न्यूयॉर्क की अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस ने इन लोगों पर लगाए आरोप
नाम आयु देश
गौतम एस. अडानी 62 भारत
सागर एस. अदानी 30 भारत
विनीत एस. जैन 53 भारत
रंजीत गुप्ता 54 भारत
सिरिल कैबनेस 50 फ़्रांस / ऑस्ट्रेलिया
सौरभ अग्रवाल 48 भारत
दीपक मल्होत्रा 45 भारत
रूपेश अग्रवाल 50 भारत
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications