नयी दिल्ली। 2020 में कारोबारों को काफी नुकसान हुआ। इसकी असल वजह कोरोना महामारी और इसे काबू में रखने के लिए लगाया लॉकडाउन है। कारोबार ठप्प होने से छोटे उद्यमियों सहित दिग्गज कारोबारियों की इनकम पर भी असर पड़ा। मगर फिर भी कुछ कारोबारियों की संपत्ति में अच्छा खासा इजाफा हुआ। अगर इस साल में प्रति दिन कमाई पर नजर डालें तो एक भारतीय कारोबारी ने देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के अलावा बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ दिया। आइए जानते हैं इस कारोबारी का नाम और काम।
अंबानी पर भारी अडानी
मुकेश अंबानी और बिल गेट्स को प्रति दिन कमाई के मामले में पीछे छोड़ने वाले कारोबारी हैं गौतम अडानी। ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के आंकड़ों से पता चलता है कि 2020 (21 नवंबर तक) में गौतम अडानी की रोजाना की कमाई रही है 456 करोड़ रु। वहीं बिल गेट्स की प्रति दिन 330 करोड़ रु रही है। बात मुकेश अंबानी की करें तो उन्होंने साल 2020 में अब तक हर रोज 310 करोड़ रु कमाए हैं।
एलन मस्क ने कितने कमाए
वहीं 2020 में एलन मस्क ने हर रोज 2.12 हजार करोड़ रु कमाए हैं। बता दें कि 21 नवंबर तक एलन मस्क की संपत्ति में 69 लाख करोड़ रु का इजाफा हुआ है। वहीं मुकेश अंबानी और बिल गेट्स की संपत्ति में 1-1.07 लाख करोड़ रु तक का इजाफा हुआ है। दुनिया के सबसे अधिक अमीरों की लिस्ट की बात करें तो इस समय मुकेश अंबानी 5.35 लाख करोड़ रु के साथ 11वें नंबर पर खिसक गए हैं। जबकि अगस्त में वे चौथे नंबर तक पहुंच गए थे। जियो प्लेटफॉर्म्स और फिर उसके बाद रिलायंस रिटेल के लिए की गई डील से रिलायंस इंडस्ट्रीज को काफी फायदा हुआ था।
40वें नंबर पर हैं अडानी
अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी 40वें नंबर पर हैं। 13.57 लाख करोड़ रु के साथ अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस पहले, 9.49 लाख करोड़ रु के साथ बिल गेट्स दूसरे, 8.97 लाख करोड़ रु के साथ एलन मस्क तीसरे, 7.78 लाख करोड़ रु के साथ बर्नार्ड अरनॉल्ट चौथे और 7.56 लाख करोड़ रु के साथ मार्क जुकरबर्ग पांचवें नंबर पर हैं।
गौतम अडानी का बिजनेस
अगर बिजनेस की बात करें गौतम अडानी पोर्ट के प्रमुख कारोबारी हैं। उनके पास सबसे बड़े और बिजी पोर्ट हैं। इसके अलावा वे कोयला खनन और नेचुरल रिसोर्स सेक्टर में प्रमुख कारोबारी हैं। उनकी कंपनियों का नेटवर्क गैस और बिजली, रियल एस्टेट, ग्रॉसरी, थर्मल पावर के साथ-साथ एयरपोर्ट और खाद्य तेलों तक फैला है। वहीं मुंबई एयरपोर्ट में उनका 74 फीसदी हिस्सा है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर
पिछले कुछ समय में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में काफी गिरावट आई है। इसके नतीजे में अंबानी में की संपत्ति घटी है। सितंबर के मध्य में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2324 रु पर था, जो 20 नवंबर तक करीब 18 फीसदी गिरा। आज कंपनी का शेयर थोड़ा संभला है। इस समय ये 1965 रु के आस-पास है।
अडानी ग्रुप की कौन सी कंपनियां हैं लिस्टेड
इस समय अडानी ग्रुप की 6 कंपनियां शेयर बाजारों पर लिस्टेड हैं। इनमें अडानी ग्रीन, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी गैस, अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट और अडानी पावर शामिल हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में अडानी ग्रीन और अडानी ट्रांसमिशन को छोड़ कर इस ग्रुप की बाकी कंपनियां नुकसान में रही हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications