Adani Group अपनी कंपनी अदाणी विल्मर में 44 प्रतिशत स्टेक सेल की योजना बना रही है। अदाणी विल्मर फर्म सिंगापुर के विल्मर ग्रुप के साथ ज्वाइंट वेंटर में है। कंपनी की मौजूदा नेट वैल्यू करीब 6.17 अरब डॉलर है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विल्मर के मौजूदा शेयर की कीमत के मुताबिक अदानी समूह अगर अपनी कंपनी का 44 फीसदी शेयर बेचते हैं तो उसकी जो नेट वैल्यू है यह लगभग 2.7 अरब डॉलर तक हो सकती है। हालांकि, मामले में अदानी समूह की ओर से किसी भी टिप्पणी से इनकार किया गया है।

अदाणी के अपना हिस्सा बेचने की सूचना मिलने के बाद शेयर मार्केट में अदाणी विल्मर के शेयर बीएसई पर 11.58 बजे लगभग 3.74 फीसदी टूटकर 378.45 रुपये पर पहुंच गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अदाणी इंटरप्राइज अपनी हिस्सेदारी रखने का निर्णय कर सकती है।
चालू फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में अदानी विल्मर को 79 करोड़ रु की राशि का घटा हुआ है। कंपनी ने 2 अगस्त को बताया था कि खाद्य तेल कीमतों में गिरावट के वजह से यह घाटा हुआ है। बीते फाइनेंशियल ईयर की सामान तिमाही में कंपनी को 194 करोड़ रु का नेट प्रॉफिट कमाया था।
कंपनी ने शेयर मार्केट को बताया कि पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय भी 12 फीसदी गिरकर 12 हजार 928 करोड़ रु रह गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 14 हजार 724 करोड़ रुपये थी।
अदाणी विल्मर लिमिटेड के सीईओ अंगशु मलिक की तरफ से कहा गया है कि खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट के साथ हमने इस खंड में अपनी गति पकड़ ली है।
अदानी विल्मर एक एफएमसीजी कंपनी है। इस कंपनी को जनवरी 1999 में अदानी समूह और विल्मर समूह के ज्वाइंट वेंचर के रूप में शुरू किया गया था। कंपनी के फिलहाल देश के 10 प्रदेशों में 23 प्लांट हैं खाद्य तेल ब्रांड फॉर्च्यून कंपनी का प्रमुख ब्रांड है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications