Gautam Adani Son Jeet Adani Wedding: अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने उनके बेटे जीत अडानी की शादी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जीत अडानी का विवाह सूरत के हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी दिवा शाह से होने जा रहा है। 28 साल के जीत अडानी की दिवा से मार्च 2023 में ही सगाई हो गई थी और ये सगाई का कार्यक्रम बेहद निजी था। गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी अगले महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और इस शादी को लेकर कई अटकलें चल रही है।

प्रयागराज में जब गौतम अडानी बेटे की शादी के बारे में दी ये जानकारी
सोशल मीडिया पर जीत अडानी और सूरत के हीरा व्यापारी जैमिन शाह की बेटी दिवा शाह की शादी की खबरें जोरों पर हैं। प्रयागराज में जब गौतम अडानी से ये पूछा गया कि क्या उनके बेटे जीत की शादी 'सेलिब्रिटी का महाकुंभ' होगी। इसके जवाब में गौतम अडानी ने कहा, 'ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा। ये शादी काफी सामान्य तरीके और रीति-रिवाजों से होगी। ठीक आम लोगों की शादी की तरह।" उन्होंने पुष्टि की कि जीत 7 फरवरी को एक साधारण और पारंपरिक समारोह में शादी करेंगे।
शादी में हो सकता है इतना खर्चा
सोशल मीडिया पर जीत अडानी और सूरत के हीरा व्यापारी जैमिन शाह की बेटी दिवा शाह की शादी की खबरें जोरों पर हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि एलन मस्क, बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग जैसी वैश्विक हस्तियां इस समारोह में शामिल हो सकती हैं। इसमें पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट के शामिल होने से लेकर एलन मस्क और बिल गेट्स जैसे बड़े बिजनेसमैन के शामिल होने की बात कही जा रही थी। वहीं इसमें 1000 लग्जरी कार, सैकड़ों प्राइवेट जेट, 58 देशों से शेफ (रसोइया) को बुलाने की भी खबरें वायरल थीं। इस पूरी शादी का खर्च 10,000 करोड़ रुपए के आसपास बताया जा रहा था।
परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे गौतम अडानी
प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर अपने परिवार के साथ गंगा आरती करने के बाद गौतम अडानी ने अपनी साधारण जीवनशैली पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "मेरी परवरिश और काम करने का तरीका एक आम मजदूर वर्ग के व्यक्ति जैसा है।" उन्होंने कहा कि जीत अपनी आगामी शादी के लिए मां गंगा से आशीर्वाद मांगते हैं।
हाल ही में मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट से हुई शादी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया। मुंबई में तीन दिवसीय भव्य समारोह से पहले जामनगर और इटली में भी उनके जश्न का आयोजन किया गया, जिसमें दुनिया भर के कारोबारी और राजनीतिक नेता शामिल हुए।
जीत अडानी की शादी को लेकर चल रही भव्यता की अफवाहों के बावजूद गौतम अडानी इसे एक साधारण पारिवारिक समारोह रखने की जानकारी दी है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications