नयी दिल्ली। एयरटेल ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर है। विदेश व्यापार महानिदेशालय या डीजीएफटी ने सुनील मित्तल की भारती एयरटेल को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। साथ ही डीजीएफटी ने एयरटेल को Denied Entities List में भी डाल दिया है। डीजीएफटी ने यह कदम सरकार द्वारा शुरू की गयी एक्सपोर्ट प्रमोशन कैपिटल गुड्स (ईपीसीजी) योजना के तहत एयरटेल के अपने निर्यात दायित्वों को पूरा नहीं करने के बाद उठाया है। सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक डीजीएफटी के अनुसार अलग-अलग स्कीम के तहत निर्यात दायित्वों को पूरा न करने की वजह से Denied Entities List को बनाए रखा जाता है। इस सूची में किसी कंपनी को शामिल किये जाने से उस कंपनी का आयात लाइसेंस रद्द हो जाता है।

एयरटेल ने किया इनकार
हालांकि सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट बताती है कि भारती एयरटेल ने कहा कि उसने अप्रैल 2018 से ऐसा कोई लाइसेंस नहीं लिया है। एयरटेल के मुताबिक किसी कारोबारी गतिविधि की जरूरत न होने की वजह से कंपनी ने ये लाइसेंस नहीं लिया है। कंपनी ने पहले ही अपने पिछले लाइसेंसों को बंद करने के लिए आवेदन कर दिया है, जिन्हें रद्द किया जाना है। बल्कि एयरटेल संबंधित अधिकारियों से इन लाइसेंसों को रद्द करने की मंजूरी के लिए प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही है।
शेयर का हुआ बुरा हाल
इस खबर के कारण आज एयरटेल का शेयर काफी नीचे गिरा। कंपनी का शेयर 23.40 रुपये या 4.55 फीसदी की कमजोरी के साथ 490.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। जबकि एयरटेल के शेयर ने 22 जनवरी को ही 515.30 रुपये का 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा भाव छुआ था। एयरटेल को दूरसंचार विभाग से 100 फीसदी एफडीआई मंजूरी मिलने के बाद इसके शेयर में काफी तेजी देखी गयी। इस मंजूरी के बाद एयरटेल एक विदेशी कंपनी बनने की राह पर है।
यह भी पढ़ें - Airtel : डेटा से ज्यादा कॉलिंग की है जरूरत तो ये हैं बेस्ट प्लान
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications