नई दिल्ली। चालू वित्तीय वर्ष की जुलाई से सितंबर यानी दूसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े आज जारी हो सकते हैं। नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस (एनएसओ) की तरफ से यह आंकड़े जारी किए जाते हैं। जीडीपी के बारे में एक अनुमान है कि इसमें इस तिमाही में भी तगड़ी गिरावट रहेगी। यह अनुामन 8 फीसदी से लेकर 11 फीसदी निगेटिव रहने का है। इससे पहले पहली तिमाही में जीडीपी में 23.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।

कम गिरावट का इस लिए है अनुमान
पहली तिमाही के पहले 2 महीनों यानी अप्रैल और मई में देश में लॉकडाउन लगाया गया था। मई से इस लॉकडाउन में आंशिक छूट देकर इसे खोलना शुरू किया गया था। वहीं दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था लगभग काफी खुल गई है। ऐसे में जीडीपीक में पहली तिमाही की तुलना में कम गिरावट का अनुमान है। रेटिंग एजेंसियों का मानना है कि दूसरी तिमाही में जीडीपी 10 फीसदी से लेकर 11 फीसदी तक नीचे जा सकती है।
जानिए आरबीआई का अनुमान
आरबीआई का अनुमान है कि जीडीपी में 8.6 फीसदी की गिरावट रह सकती है। वहीं मूडीज ने 10.6 फीसदी, केयर रेटिंग ने 9.9 फीसदी, क्रिसिल ने 12 फीसदी, इक्रा ने 9.5 फीसदी और एसबीआई रिसर्च ने 10.7 फीसदी की गिरावट का अनुमान व्यक्त किया है। जिन सेक्टर्स में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है उनमें कृषि, बैंकिग एवं फाइनेंस और सर्वि सेक्टर को माना जा रहा है। जबकि मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन में गिरावट दर्ज हो सकती है।
More From GoodReturns

OIL Crisis: US-Iran war के बीच पड़ने वाली है महंगाई की मार, खाना-पानी सब होगा महंगा!

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications