Gems & Jewellery Export : जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) के मुताबिक भारत का रत्न और आभूषण निर्यात पिछले साल के सितंबर महीने की तुलना में इस साल सितंबर में 27.17 प्रतिशत बढ़कर 30,195.21 करोड़ रुपये (3,765.51 मिलियन डॉलर) हो गया। जीजेईपीसी के आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर 2021 में कुल रत्न और आभूषण निर्यात 23,743.46 करोड़ रुपये (3,227.63 मिलियन डॉलर) रहा था। अप्रैल-सितंबर 2022 की तिमाही में देखें तो कुल ग्रॉस निर्यात पिछले वर्ष की समान तिमाही के लिए 1,43,187.15 करोड़ रुपये (19,359.01 मिलियन डॉलर) की तुलना में 12.82 प्रतिशत बढ़कर 1,61,545.06 करोड़ रुपये (20,580.11 मिलियन डॉलर) हो गया।
किन देशों में माहौल है शानदार
जीजेईपीसी के अनुसार अमेरिका, मध्य पूर्व और हांगकांग जैसे बाजारों में उपभोक्ता भावना ज्वेलरी सेक्टर के लिए अनुकूल बनी हुई है। थाईलैंड, स्विट्जरलैंड, सिंगापुर नए ग्रोथ बाजारों के रूप में सामने आये हैं। इस सेक्टर ने अपने 2022-23 के लिए तय किए गए 45.7 बिलियन डॉलर वार्षिक निर्यात लक्ष्य का 45 प्रतिशत हासिल कर लिया है। जीजेईपीसी के अध्यक्ष विपुल शाह का मानना है कि ये सेक्टर वित्त वर्ष 23 की दूसरी छमाही के दौरान अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा।
कटे और पॉलिश किए गए हीरे
इस बीच, कटे और पॉलिश किए गए हीरे (सीपीडी) का कुल सकल निर्यात सितंबर में 21.99 प्रतिशत बढ़कर 17,107.64 करोड़ रुपये (2,134.91 मिलियन डॉलर) हो गया, जो कि 2021 की इसी अवधि में 14,023.78 करोड़ रुपये (1,906.72 मिलियन डॉलर) था। सितंबर में, कुल सोने के आभूषण (सादे और जड़े हुए दोनों) का निर्यात 25.42 प्रतिशत बढ़कर 7,067.17 करोड़ रुपये (880.25 मिलियन डॉलर) हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 5,634.86 करोड़ रुपये (765.7 मिलियन डॉलर) था।
सादे सोने के आभूषणों का कुल सकल निर्यात
सादे सोने के आभूषणों का कुल सकल निर्यात 30.78 प्रतिशत बढ़कर 2,556.40 करोड़ रुपये (318.36 मिलियन डॉलर) हो गया, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 1,954.78 करोड़ रुपये (265.74 मिलियन डॉलर) था। सितंबर के लिए, सभी प्रकार के जड़े हुए सोने के आभूषणों का कुल सकल निर्यात 22.57 प्रतिशत बढ़कर 4,510.77 करोड़ रुपये (561.89 मिलियन डॉलर) हो गया, जो पिछले साल सितंबर में 3,680.08 करोड़ रुपये (499.96 मिलियन डॉलर) था।
पॉलिश किए गए प्रयोगशाला में तैयार हीरे
अप्रैल-सितंबर के दौरान, पॉलिश किए गए लैब में डेवलप्ड हीरों का प्रोविजनल सकल निर्यात पिछले वर्ष की समान अवधि के 4,350.81 करोड़ रुपये (587.76 मिलियन डॉलर) के मुकाबले 70.26 प्रतिशत बढ़कर 7,407.56 करोड़ रुपये (943.63 मिलियन डॉलर) हो गया। अप्रैल-सितंबर के दौरान रंगीन रत्नों का प्रोविजनल सकल निर्यात 54.62 प्रतिशत बढ़कर 1,642.93 करोड़ रुपये (209.27 मिलियन डॉलर) हो गया, जो वित्त वर्ष 22 के समान महीने में 1,062.57 करोड़ रुपये (143.7 मिलियन डॉलर) था।
चांदी के आभूषणों का सकल निर्यात
अप्रैल-सितंबर में चांदी के आभूषणों का सकल निर्यात भी 42.68 प्रतिशत बढ़कर 13,735.07 करोड़ रुपये (1,746.11 मिलियन डॉलर) हो गया, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 9,626.64 करोड़ रुपये (1,300.41 मिलियन अमरीकी डॉलर) था। वहीं अप्रैल-सितंबर के दौरान, प्लैटिनम ज्वैलरी का सकल निर्यात पिछले वर्ष की इसी अवधि के 100.68 करोड़ रुपये (13.6 मिलियन डॉलर) से 52.46 प्रतिशत बढ़कर 153.5 करोड़ रुपये (19.5 मिलियन डॉलर) हो गया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications