General Motors Layoffs 2024: अमेरिका की मल्टीनेशनल कार कंपनी जनरल मोटर्स (General Motors) ने 1 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है. इन कर्मचारियों को सोमवार की सुबह इस बारे में ईमेल भेजा चुका है. कंपनी के इस छंटनी का असर सबसे ज्यादा अमेरिका में काम करने वाले कर्मचारियों को पड़ने वाला है. अमेरिका के 95,000 लोग जनरल मोटर्स में काम करते हैं.

अमेरिकी ऑटो कंपनी जनरल मोटर्स ने परिस्थितियां अच्छी नहीं चल रही है. कंपनी को वैश्विक मंदी झेलनी पड़ रही है. जिसकी वजह से कंपनी ने यह तय किया है कि वे कर्मचारियों की छंटनी करेगी. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक जनरल मोटर्स ने वैश्विक स्तर पर सॉफ्टवेयर और सर्विस डिपार्टमेंट (Software and Service Department) मेें से 1000 से अधिक कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है.
ऐसा भी कहा जा रहा है कि कंपनी के इस छंटनी से अमेरिका के मिशीगन के वरेन में स्थित जनरल मोटर्स टेक कैंपस में काम करने वाले 600 कर्मचारियों पर असर पड़ेगा.
जनरल मोटर्स में अमेरिका के 95,000 लोग काम करते हैं. 2023 में कंपनी में 76 हजार एंप्लॉयीज थे, इनमें से 53 हजार एंप्लॉयीज अमेरिका में काम कर रहे थें.
कंपनी के सॉफ्टवेयर डिर्पाटमेंट से आई थी दिक्कत
ऐसा कहा जा रहा है कि जनरल मोटर्स लागत घटाने के कारण छंटनी कर रही है. कंपनी यह छंटनी ऐसे समय में कररहरी है, जब ऑटो इंडस्ट्री में सुस्ती छाई हुई है. कंपनी को साल 2023 में सॉफ्टवेयर से संबंधित दिक्कत झेलनी पड़ी थी. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक ब्लैक इंफोटेनमेंट स्क्रीन और चार्जिंग एरर मैसेज में सॉफ्टवेयर इश्यू आए थे. जिसके बाद कंपनी को अपनी ब्रिकी भी बंद करनी पड़ी थी.
लेकिन मार्च 2024 में कंपनी ने अपनी ब्रिकी फिर से शुरू कर दी थी. इसके अलावा सॉफ्टवेयर इश्यू के चलते कंपनी को अल्ट्रा क्रूज प्रोग्राम को जनवरी में बंद कर दिया था.
यह भी पढ़े:-सरकार की रिपोर्ट में हुआ बेरोजगारी को लेकर बड़ा खुलासा, पुरुषों के बेरोजगारी दर में आई गिरावट


Click it and Unblock the Notifications