Gensol Engineering Share Price: ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने 24 अप्रैल 2025 को जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान कंपनी के को-प्रमोटर पुनीत सिंह जग्गी को दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। ऐसे में कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों में गिरावट (Gensol Engineering stock performance)
जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड अन्य इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट में काम करने वाली कंपनी है। बीएसई पर Gensol के शेयर प्राइस में आज 4.96% की गिरावट देखने को मिल रही है और शेयर प्राइस 91.05 रुपये पर है। कंपनी के शेयर प्राइस ने आज 52 वीक लो लेवल को भी टच किया है। पिछले सेशन में कंपनी के शेयर 95.80 रुपये पर थे। पिछले 1 महीने में कंपनी के शेयरों ने 1.97% का रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर पिछले 11 कारोबारी दिनों से लगातार गिर रहा है, जिसमें गुरुवार का दिन भी शामिल है।
ये है पूरा मामला (Gensol Engineering stock News)
ईडी ने दिल्ली, गुरुग्राम और अहमदाबाद में कंपनी के दफ्तरों और उससे जुड़ी जगहों पर छापे मारे गए है। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा से जुड़े नियमों (FEMA) के तहत की गई है। ईडी का आरोप है कि कंपनी के प्रमोटर्स ने पैसों में गड़बड़ी की और निवेशकों के पैसे का गलत इस्तेमाल किया। सेबी की जांच के बाद यह पता चला है कि जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड ने इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने और इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) काम के लिए पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) और भारतीय IREDA से कुल 977.75 करोड़ रुपये का लोन लिया था।
निजी खर्चों के लिए किया लोन के पैसों का इस्तेमाल
सेबी की जांच में सामने आया है कि जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड को 977.75 करोड़ रुपये का लोन इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने और EPC कामों के लिए मिला था। इस रकम में से 663.89 करोड़ रुपये की मदद से 6,400 इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद होनी थी। लेकिन कंपनी ने सिर्फ 4,704 वाहन ही खरीदे, जिन पर 567.73 करोड़ रुपये खर्च हुए।
आरोप है कि कंपनी के प्रमोटर्स इस रकम का हिसाब नहीं दे पा रहे हैं और उन्होंने इसका इस्तेमाल निजी खर्चों के लिए किया।
सेबी का आरोप है कि प्रमोटर्स ने कंपनी का पैसा अपने पर्सनल फंड की तरह इस्तेमाल किया। इस रकम से उन्होंने गुरुग्राम में DLF की प्रीमियम सोसाइटी "द कैमेलियास" में 42.94 करोड़ रुपये का एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा। साथ ही, 26 लाख रुपये का महंगा गोल्फ सेट लिया, निवेशकों के पैसे से अपने क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाया और मेकमायट्रिप के ज़रिए करीब 3 लाख रुपये की निजी यात्रा भी की।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications