नयी दिल्ली। वक्त काफी आगे बढ़ चुका है। समय के साथ लेन-देन के लिए नोट वाली करेंसी की जगह डिजिटल प्लेटफॉर्म लेते जा रहे हैं। ऐसे में सिक्कों से लेन-देन की बात बेमानी लगती है। मगर क्या आप जानते हैं कि 1 पुराना सिक्का आपको मोटी करवा सकता है। जी हां अगर आपके पास एक खास पुराना सिक्का है तो आपको उसके एवज 10 लाख रु मिल सकते हैं। जो सिक्के अब हमारे जीवन से धीरे-धीरे खत्म होते जा रहे हैं उन्हीं से बड़ी कमाई करने का मौका है। हम यहां आपको उस सिक्के के बारे में जिसे बेच कर आप सीधे 10 लाख रु की कमाई कर सकते हैं।
एक ही सिक्का बना देगा अमीर
अधिकतर लोग काफी मेहनत के बाद भी इतना पैसा नहीं जमा कर पाते कि अपनी सभी जरूरतों और सपनों को पूरा कर सकें। मगर ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है, अगर आपके पास वो सिक्का हो जो सीधे मार्कट में 10 लाख रु का बिकता है। जिस सिक्के की हम बात कर रहे हैं उस पर एक तरफ माता वैष्णो देवी की तस्वीर है। इस सिक्के की कीमत बहुत अधिक है।
कब आया था ये सिक्का
बता दें कि सरकार की तरफ से ये सिक्का 2002 में जारी किया था। ये सिक्के 5 रु और 10 रु हैं। दरअसल इन सिक्कों की मांग काफी अधिक है, इसीलिए इनका दाम भी काफी ज्यादा है। माता वैष्णो देवी के चित्र के चलते इन सिक्कों को शुभ माना जाता है। यही वजह है कि हर कोई इन्हें अपने पास रखना चाहता है। इसीलिए इन सिक्कों को खरीदने के लिए लोग लाखों रु तक खर्च करने को तैयार हैं।
कैसे बेचें ये सिक्का
अगर आपके पास इस तरह का सिक्का है तो आप इसे ऑनलाइन वेबसाइट पर बेच सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इंडियामार्ट की वेबसाइट पर ये सिक्का आप 10 लाख रु में बेच सकते हैं। बता दें कि अकसर लोगों को पुरानी चीजें जमा करने का शौक होता है। यही शौक आपको लाखों रु की कमाई करा सकता है। आपको बता दें कि ऐसे पुराने सिक्कों या कुछ नोटों की बकायदा नीलामी होती है। कुछ ई-कॉमर्स वेबसाइट्स नीलामी की सुविधा देती हैं। पुराने नोटों और सिक्कों की ऑनलाइन नीलामी का प्रोसेस काफी आसान होता है।
ये नोट है बेशकीमती
कुछ समय पहले सामने आई एक रिपोर्ट में सामने आया था कि एक 5 रुपए का पुराना नोट मोटी कमाई करा रहा है। वे 5 रु का नोट जिस पर ट्रैक्टर की तस्वीर है उसकी नीलामी लाखों रु में हुई थी। हालांकि उसमें शर्त ये थी कि वो नोट 786 सीरीज का होना चाहिए। तो देर न कीजिए और अपने आस-पास ऐसे नोट और सिक्के तलाश कीजिए आपको अमीर बना सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications