नई दिल्ली, अगस्त 25। आज के समय में इंटरनेट डेटा की जरूरत बहुत अधिक है। कोई भी बिना इंटरनेट डेटा के एक दिन तो दूर कुछ घंटे भी नहीं बिता सकता। लोग इंटरनेट के लिए आदि हो चुके हैं। दूसरी तरफ काम के लिए हर समय इंटरनेट चाहिए ही चाहिए। ऐसे में 1-2 जीबी डेली डेटा कम पड़ सकता है। खास कर इस स्थिति में जबकि अभी भी वर्क फ्रॉम होम चलन में है। यदि आप किसी ज्यादा डेली डेटा वाले प्लान की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काफी काम आएगी। हम यहां एक टेलीकॉम कंपनी के उस प्लान की जानकारी देंगे, जिसमें आपको डेली 5 जीबी डेटा मिलेगा।
84 दिन का है प्लान
भारत में मौजूद सभी टेलीकॉम कंपनियां 84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान ऑफर करती हैं। मगर कई बार ग्राहक रिचार्ज के ऑप्शनों के बारे में कंफ्यूज होते हैं। यदि आप ऐसे लोगों में से हैं जो 84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान को चुनने को लेकर असमंजस में हैं, तो यहां आपको 84 दिन वाले एयरटेल, वोडाफोन आइडिया (वीआई), रिलायंस जियो और बीएसएनएल के प्लान की जानकारी मिलेगी, जिनकी कीमत 600 रु से कम और डेली इंटरनेट लिमिट 5 जीबी तक है।
बीएसएनएल
बीएसएनएल ही वो कंपनी है जो डेली 5 जीबी तक डेटा वाला प्लान ऑफर करती है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का 599 रु वाला प्लान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट सहित डेली 5 जीबी डेटा और रोज 100 एसएमएस ऑफर करता है। इसके अलावा यूजर्स को रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच अनलिमिटेड डेटा मिलता है। ये डेटा आपके डेली डेटा लिमिट से नहीं काटा जाएगा। मगर यूजर्स को इस प्लान में किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है।
वीआई का 599 रु वाला प्लान
वीआई के 599 रु वाले प्लान में ग्राहकों को डेली सिर्फ 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। आपको डेली 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इस प्लान में आपको रात 12 से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड फ्री डेटा मिलेगा, जो डेली से नहीं काटा जाएगा। वीकेंड डेटा रोलओवर के साथ आपको वीआई मूवीज एंड टीवी क्लासिक एक्सेस-ऐप पर असीमित फिल्मों, ओरिजिनल्स, लाइव टीवी, समाचार आदि का आनंद मिलेगा।
एयरटेल का 598 रु वाला प्लान
एयरटेल के 598 रुपये के प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग बेनेफिट और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान के अतिरिक्त बेनेफिट में प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन फ्री ट्रायल, एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम, फ्री विंक म्यूजिक और फास्टैग पर 100 रुपये कैशबैक शामिल हैं। साथ ही आपको अपोलो 24x7 का तीन महीनों का फ्री एक्सेस मिलेगा।
रिलायंस जियो
रिलायंस जियो का 599 रुपये वाला प्लान डेली आपको 2 जीबी इंटरनेट डेटा के साथ असीमित वॉयस कॉल, 100 एसएमएस रोज और जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस ऑफर करता है। एयरटेल, जियो और वीआई के प्लान काफी हद तक एक जैसे हैं। मगर बीएसएनएल का 599 रुपये का प्लान काफी बेहतर है। बीएसएनएल 599 रुपये के प्लान के प्लान में डेली 5 जीबी डेटा दे रही है। उन्हें दैनिक डेटा में कोई कमी होने की उम्मीद नहीं है। दूसरी ओर, जो उपयोगकर्ता नियमित रूप से अमेज़न प्राइम शो को स्ट्रीम करते हैं, वे एयरटेल के 598 रुपये के प्लान का विकल्प चुन सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications