नयी दिल्ली। अगर आप कार या बाइक के पार्ट्स या एसेसरीज खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास 50 फीसदी छूट पाने का मौका है। जी हां आपको कार और बाइक की एसेसरीज और पार्ट्स पर 50 फीसदी का डिस्काउंट मिल सकता है। बता दें कि अमेजन वेबसाइट पर इस समय फ्रीडम सेल 2020 चल रही है, जिसमें ऑटोमोटिव सामानों पर 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। यहां आपको मोटरसाइकिल के हेलमेट से लेकर प्रोटेक्टिव गियर तक, कार के टायर से लेकर इंजन ऑयल तक, टायर के इनफ्लेटर से लेकर प्रेशर वॉशर तक पर 50 फीसदी की छूट मिलेगी। अमेजन की इस सेल में सभी प्रोडक्ट्स प्रमुख और अच्छे ब्रांड्स की हैं। आपको एसबीआई कार्ड के जरिए खरीदारी पर 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिल सकता है। मगर इसके लिए कुछ नियम और शर्ते हैं। मगर ध्यान रहे कि अमेजन की ये सेल सिर्फ 11 अगस्त तक चलेगी। आइए जानते हैं डिस्काउंट पर मिल रहे कुछ खास सामानों के बारे में।
हाई प्रेशर वॉशर
अमेजन की सेल में आपको बॉश, एक प्रमुख ब्रांड, का हाई-प्रेशर वॉशर अच्छे डिस्काउंट पर मिलेगा। हरे रंग में उपलब्ध ये वॉशर फैन जेट, रोटो, और पेंसिल जेट सहित 3-इन-1 नोजल के साथ आता है। आसानी से इधर से उधर ले जाने के लिए 3 सिलेंडर वाले पंप से लैस इस हाई प्रेशर वॉशर में बड़े पहिए दिए गए हैं।
पोर्टेबल टायर इंफ्लेटर
अमेजन ब्रांड - सोलिमो मजबूत और शानदार प्रदर्शन वाले टायर इंफ्लेटर की पेशकश कर रहा है। ये इंफ्लेटर हवा भरने में सिर्फ 5 मिनट लेता है। 12 वॉल्टेडज बिजली सप्लाई से चलने वाला यह टायर इंफ्लेटर 265 सेंटीमीटर की लंबाई के इलेक्ट्रिक वायर और आसान रिफिलिंग के लिए 62 सेंटीमीटर लंबी पाइप के साथ आता है। इसके अलावा इस प्रोडक्ट में एलईडी बल्ब दिया गया है ताकि अंधेरे में इसका उपयोग करने में आसानी हो। इसमें पिन भी दी गई है ताकि फुटबॉल, बास्केटबॉल इत्यादि को फुलाया जा सके।
राइडिंग जैकेट
उलका गियर की मोटरसाइकिल राइडिंग जैकेट भी इस सेल में उपलब्ध है, जो बैकपैक में कंवर्ट हो सकती है। मोटरसाइकिल राइडर्स के लिए एक शानदार प्रोडक्ट है। इस मोटरसाइकल राइडिंग जैकेट का बाहरी फैब्रिक लाइट घर्षण-प्रतिरोधी 400डी कार्डुरा है जिसमें कंधों और कोहनी पर अतिरिक्त मजबूती है।
सीएट ट्यूबलेस कार टायर
अमेजन की सेल टायर निर्माता सीएट के शानदार ट्यूबलेस टायर भी मिल रहे हैं। सीएट के टायर निसान गो+, महिंद्रा की ई20, रेवा एनएक्सजी, रेवा ई2o, निसान डैटसन गो, हुंडई ऑयन, जीएम हर्क, हुंडई सैंट्रो, रेवा 1 आदि के साथ बहुत बेहतर हैं। इन टायरों की लाइफ 100 किमी की है। यह टायर एक सुरक्षित और आरामदायक राइड सुनिश्चित करता है।
इन चीजों पर भी भारी छूट
कार और मोटरसाइकिल के अलावा अमेजन की मौजूदा सेल में मोबाइल और एसेसरीज़ पर 40 फीसदी, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर 55 फीसदी और होम और किचन सेगमेंट में 70 फीसदी की छूट मिल रही है। शानदार फैशनेबल कपड़ों पर भी इस सेल में काफी बेहतरीन ऑफर्स हैं। अमजेन की फ्रीडम सेल में महिलाओं के लिए लेटेस्ट फैशन के ढेरों ऑफर्स हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications