नयी दिल्ली। अक्सर लोगों को पुरानी चीजें संभाल कर रखने का शौक होता है। समय के साथ इन पुरानी चीजों की कीमत बहुत बढ़ जाती है। जैसे कि कोई पुराना डाक टिकट या कोई किताब। इसी तरह से करेंसी के पुराने नोट भी बहुत ज्यादा कीमत पर पहुंच जाते हैं। इसकी वजह होता है उस नोट, सिक्के या किताब का दुर्लभ हो जाना। अगर आपके पास ऐसी कोई चीज हो तो आपको सही कीमत मिल सकती है। इसी तरह का भारतीय करेंसी का एक पुराना नोट है, जिसकी आपको इस समय अच्छी खासी रकम मिल सकती है। आइए जानते हैं उस नोट की पूरी डिटेल।
1 नोट बना देगा अमीर
इस समय 500 रु और 2000 रु के नए वाले बहुत आम हैं। मगर पुराने की नोटों की वैल्यू इनसे ज्यादा है। सब नोटों की नहीं मगर कुछ ऐसे नोट हैं जो आपको मालामल भी बना सकते हैं। 10 रु वाले जिस नोट की हम बात कर रहे हैं वो कई साल पहले भारत में चलता था। अगर आपके पास ये पुराना नोट मौजूद है तो आपकी दिवाली शानदार बनेगी।
अब आ गए नए नोट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रिटिश भारत में ऐेसे कई नोट चलते थे, जिनकी अब किसी को शायद जानकारी भी न हो। समय के साथ नए नोट चलन में आ गए। जिस नोट की हम बात कर रहे हैं उस पर एक तरफ अशोक स्तंभ दिया गया है। 3 मुंह वाले शेर का ये नोट अब दुर्लभ हो चुका है। मगर यही नोट आपकी किस्मत चमका सकता है।
किसके हैं हस्ताक्षर
इस दुर्लभ नोट पर 1943 में ब्रिटिश राज द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में नियुक्त होने वाले पहले भारतीय सी डी देशमुख के हस्ताक्षर हैं। ये नोट पहले एडिशन में प्रिंट हुआ थआ। 10 रु के इस पुराने नोट में एक तरफ अशोक स्तम्भ तो दूसरी तरफ एक नाव है। अहम बात ये है कि पीछे की तरफ इस नोट पर दोनो ओर अंग्रेजी में 10 Rupees लिखा हुआ है।
कितने रु मिलेंगे इस 1 नोट के बदले
अगर आपके पास 10 रु का ये पुराना नोट है तो आपको इसके बदले 20-25 हजार रु मिल सकते हैं। अच्छी बात ये है कि आप इस नोट को घर बैठे ऑनलाइन बेच सकते है। बता दें कि इंडियामार्ट, शॉपक्लूज और मरुधर आर्ट्स पर इन नोटों को घर बैठे अच्छी कीमत पर बेचा जा सकता है। इन भी प्लेटफॉर्म्स पर इस नोट की शानदार कीमत मिलेगी।
यहां मिलेंगे 25 हजार रु
ऊपर बताई गई वेबसाइट्स के अलावा कॉइनबाजार पर भी इस नोट को बेचा जा सकता है। यहां आपको इस नोट के बदले 25 हजार रु मिल सकते हैं। पर ध्यान रहे कि नोट सही सलामत हालत में हो, क्योंकि इसी से नोट की कीमत तय होगी।
ये नोट भी करा सकता है कमाई भी
जिस नोट के बारे में हमने बताया है उसके अलावा एक काले 10 रु के पुराने नोट को भी अच्छी कीमत पर बेचा जा सकता है। इस काले कलर के पुराने नोट के बदले आपको 13-14 हजार रु मिलेंगे। बता दें कि इन नोटों को ऑनलाइन बेचना आसान है क्योंकि इनकी काफी मांग रहती है। बस करना ये है कि इन साइटों पर रजिस्ट्रेशन कराएं और नोट बेच कर पैसा कमाएं। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको नोट की फोटो और कीमत लिख कर सेल पर लगाना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications