नई दिल्ली, अगस्त 15। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलायंस डिजिटल एक सप्ताह के लिए एप्पल आईफोन 13 पर बड़ी छूट दे रहा है। रिलायंस डिजिटल आईफोन 13 पर बड़ी छूट अपने ई-स्टोर पर दे रहा है। रिलायंस डिजिटल आईफोन 13 बेस मॉडल 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 72,990 रुपये में सेल कर रहा है। अगर आप एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड उपयोग करते हैं तो आपको यह फोन 68,990 रुपए में मिल जाएगा। रिलायंस डिजिटल से एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से आईफोन 13 की खरीदारी पर 4,000 रुपये कैशबैक का भी लाभ मिल रहा है। आईसीआईसीआई बैंक डेबिट कार्ड, सिटी बैंक क्रेडिट / डेबिट कार्ड के साथ-साथ कोटक बैंक 811 डेबिट कार्ड का उपयोग करके खरीदारी करने वाले लोगों को भी 10 प्रतिशत की छूट मिल रही है। अगर कोई ग्राहक पहली बार रिलायंस डिजिटल से प्रोडक्ट खरीद रहा है तो उसे 500 रुपये की छूट मिलेगी। ग्राहक कूपन कोड "DIS500" का उपयोग कर सकते हैं।
आईफोन पर मिल रही है छूट
रिलायंस डिजिटल के प्लेटफार्म पर 64जीबी स्टोरेज वाला आईफोन 12 अब 53,300 रुपये में उपलब्ध है, ग्राहकों को आईफोन 11 (128जीबी) 47,900 रुपये में उपलब्ध है। रिलायंस डिजिटल के पास आईफोन 13 सीरीज में चार स्मार्टफोन हैं - आईफोन 13 मिनी, आईफोन 13, आईफोन 13 प्रो और आईफोन 13 प्रो मैक्स। रिलायंस डिजिटल पर आईफोन की विशाल रेंज है। यहा से खरीददारी कनरे पर आप आकर्षक लाभ पा सकते हैं।
सितंबर में लांच हो सकता है आईफोन 14
एप्पल सितंबर में 6.1-इंच का आईफोन 14, 6.7-इंच का आईफोन 14 मैक्स, 6.1-इंच का आईफोन 14 प्रो और 6.7-इंच का आईफोन 14 प्रो मैक्स को लांच कर सकती है। एप्पल आईफोन 14 के दाम में आईफोन 13 के मुकाबले 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो सकती है। संयुक्त राज्य अमेरिका में, आईफोन 13 प्रो की कीमत 999 डॉलर से शुरू होती है और आईफोन 13 प्रो मैक्स की कीमत 1,099 डॉलर से शुरू होती है। आगामी प्रो मॉडल, आईफोन 14 प्रो 1,099 डॉलर से शुरू हो सकता है, जबकि आईफोन 14 प्रो मैक्स की कीमत 1,199 डॉलर से शुरू हो सकती है।
अमेरिका में आईफोन 13 की कीमत
संयुक्त राज्य अमेरिका में आईफोन 13 प्रो की कीमत 999 डॉलर से शुरू है और आईफोन 13 प्रो मैक्स की कीमत 1,099 डॉलर से शुरू है। आगामी प्रो मॉडल, आईफोन 14 प्रो $ 1,099 से शुरू हो सकता है, जबकि आईफोन 14 प्रो मैक्स $ 1,199 से शुरू हो सकता है। हालाँकि, प्रो मॉडल के लिए सटीक मूल्य वृद्धि देखी जानी बाकी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications