नयी दिल्ली। फोन निर्माता पोको ने पिछले कुछ महीनों में अच्छी सेल की है। कंपनी ने हाल ही में ऐलान किया कि इसने भारत में बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान 10 लाख से अधिक स्मार्टफोन बेचे। अब कंपनी इसी स्पीड पर आगे बढ़ने को तैयार है। कंपनी अपने कई स्मार्टफोन्स की हजारों यूनिट्स बेचने जा रही है, जिनमें पोको सी3, पोको एम2, पोको एम2 प्रो, पोको एक्स2, और पोको एक्स3 शामिल हैं। पोको ने घोषणा की है कि फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के दौरान खरीदारों को डिस्काउंट के साथ सस्ती कीमतों पर पोको स्मार्टफोन खरीदने का एक और मौका मिलेगा। जैसा कि कंपनी ने ऐलान किया है स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट 7 नवंबर से 12 नवंबर तक सेल के दौरान मिलता रहेगा।
किन स्मार्टफोन्स पर मिलेगा डिस्काउंट
पोको ने बताया है कि सेल के दौरान पोको सी3, पोको एम2, पोको एम2 प्रो और पोको एक्स3 स्मार्टफोन्स भारी डिस्काउंट पर दिया जाएगा। साथ ही खरीदारों को पोको सी3 (4जीबी + 64जीबी) पर 1500 रुपये (प्रीपेड लेनदेन पर 2000 रुपये) का एक्स्ट्रा इंस्टैंट डिस्काउंट और पोको सी3 के 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट पर 1000 रु (प्रीपेड लेनदेन पर 1500 रुपये) का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।
2500 रु तक का डिस्काउंट
अगर आप पोको एक्स3 खरीदना चाहते हैं तो आपको अतिरिक्त 2500 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा, जबकि पोको एम2 प्रो के खरीदारों को 2000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। पोको के मुताबिक आईसीआईसीआई, सिटी, एक्सिस और कोटक बैंक के क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और ईएमआई लेनदेन के जरिए पेमेंट करने पर डिस्काउंट का फायदा मिलेगा। बाकी सभी डिवाइसों पर 10 फीसदी का इंस्टैंड डिस्काउंट मिलेगा।
पोको एक्स3
पोको जिन स्मार्टफोन पर डिस्काउंट देगी उनमें पोको एक्स3 निश्चित रूप से सबसे दमदार स्मार्टफोन है। ये फोन एक पावरफुल कॉन्फ़िगरेशन ऑफर करता है। इसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। पोको एक्स3 में नया मिड-रेंज स्नैपड्रैगन 732 जी एसओसी मौजूद है। फोन में 6.67 इंच की डिस्प्ले है जो फुल एचडी + रिज़ॉल्यूशन वाली है। इसके पैनल में एक आईपीएस एलसीडी है, जिसके साथ कंपनी एमोलेड पैनल की पेशकश कर रही है।
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2020
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2020 शुरू हो गई है। फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2020 का यह वर्जन अमेज़न के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 'फिनाले डेज़' से मुकाबले के लिए 13 नवंबर तक खुला रहेगा। फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल में लोकप्रिय स्मार्टफोन, लैपटॉप, वियरेबल्स, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स की एक बड़ी रेंज पर छूट और कई ऑफर्स शामिल मिलेंगे। इस सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने एक्सिस बैंक, सिटी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के साथ पार्टनरशिप की ताकि बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड उपयोगकर्ताओं को 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट मिल सके।
आईफोन पर भी डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल के दौरान आईफोन एक्सआर भी डिस्काउंटेड प्राइस पर मिल रह है। इसका 64 जीबी वेरिएंट आपको 38999 रु में मिल जाएगा, जबकि इसकी कीमत 47,900 रुपये है। एक्सचेंज ऑफर भी आपको 14100 रु तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिला सकता है। चुनिंदा बैंकों से पेमेंट करने पर आपको 10 प्रतिशत और डिस्काउंट मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications