
Albinen Village of Switzerland : स्विट्ज़रलैंड में वालेस के कैंटन में स्थित है अल्बिनेन गांव। ये गांव उन परिवारों को एक खास ऑफर पेश कर रहा है, जो यहां जाकर बसने को तैयार हैं। ये गांव पहाड़ियों और घाटियों वाला है। यह गांव समुद्र तल से 4,265 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और बर्फ से ढकी चोटियों के शानदार नजारे पेश करता है। हालाँकि, इस छोटे गाँव को यहां आबादी के कम होने के खतरे का सामना करना पड़ रहा है। यहां के अधिकतर लोग रूरल कम्युनिटी को छोड़कर आसपास के शहरों में जा रहे हैं। इसी पलायन को रोकने के लिए यहां जाकर बसने वालों को 50 लाख रु देने का ऐलान किया गया है।
क्या है पैसे देने की स्कीम
इस ट्रेंड को काउंटर करने के लिए गांव ने 2018 में अल्बिनेन में जाकर बसने वाले परिवारों को 50,000 पाउंड (50 लाख रु) से अधिक का भुगतान करने के लिए एक योजना शुरू की। चार लोगों के परिवारों को प्रति वयस्क 25,000 स्विस फ़्रैंक (22.5 लाख रु) और प्रति बच्चा 10,000 स्विस फ़्रैंक (9 लाख रु) मिलेंगे।
किसे मिल सकता है फायदा
इस स्कीम का फायदा सी निवास परमिट वाले स्विस नागरिक और उन यूरोपीय संघ या यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ देशों के साथ-साथ अमेरिका और कनाडा के नागरिक ले सकते हैं, जिन्हें पांच साल तक स्विट्जरलैंड में रहने के बाद परमिट मिल सकता है।

क्या है आयु का नियम
योजना के लिए आयु का भी नियम है। इस योजना का फायदा लेने के लिए अगर कोई आवेदन करना चाहता है तो उसकी आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए और उसका कम से कम दस वर्षों के लिए अल्बिनेन में न्यूनतम 200,000 स्विस फ़्रैंक (1.8 करोड़ रु) मूल्य के घर में रहने के लिए सहमत होना जरूरी है। अगर कोई व्यक्ति दस साल से अल्बिनेन को छोड़ने का फैसला करता है तो उसे 50,000 पाउंड का भुगतान करना होगा। वैसे तो ये शर्तें आपको सख्त लग सकती हैं, पर हकीकत यह है कि स्विट्जरलैंड में रहने के कई फायदे हैं।

क्यों है ये गांव रहने के लिए बेहतर
स्विट्ज़रलैंड में दुनिया के सबसे अच्छे एजुकेशन सिस्टम में से एक है। इस देश में बाकी देशों की तुलना में हिंसक अपराध की दर भी कम है। इसके अलावा अल्बिनेन गांव में रहना क्यों बेहतर है तो इसका जवाब है अच्छी एयर क्वालिटी, साल भर काफी धूप और एक शांत वातावरण। ये शांति भागा-दौड़ी वाले शहरों में मिलना मुश्किल है। हालांकि गांव में निवेशक समूहों के दूसरे मकान और बड़े आवासीय कॉमप्लेक्स की अनुमति नहीं है। अल्बिनेन गांव दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां जाकर बसने पर आपको एक बहुत अच्छा वातावरण मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications