नई दिल्ली, अक्टूबर 6। होंडा कार्स इंडिया ने देश में मौजूद अपने सभी कार मॉडलों पर डिस्काउंट ऑफर का ऐलान किया है। कंपनी ने ये ऐलान फेस्टिव सीजन के तहत किया है। बिक्री में बढ़ोतरी को देखते हुए, होंडा उम्मीद कर रही है कि इस ऑफर से ये अधिक ग्राहकों को आकर्षित कर पाएगी। होंडा ने 5वीं जनरेशन सिटी सहित अपने सभी मॉडलों पर फेस्टिव बोनस और बड़ी बचत वाली डील्स की शुरुआत की है। ध्यान रहे कि सभी ऑफर 31 अक्टूबर तक वैलिड हैं।
होंडा अमेज
होंडा अमेज पर 5000 रु का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। वहीं कार पर 9000 रु का एक्सचेंज बोनस और 4000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है। यानी अमेज पर कुल मिला कर 18000 रु तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। ये ऑफर्स फेसलिफ़्टेड अमेज़ के सभी वेरिएंट्स पर लागू होते हैं। मगर होंडा अपनी इस सब-4एम सेडान पर कोई कैश छूट नहीं दे रही है।
5वीं जनरेशन सिटी
होंडा 5वीं जनरेशन सिटी पर 20000 रु तक का कैश डिस्काउंट और 21505 रु तक की फ्री एक्ससरीज दे रही है। कार पर 10000 रु तक का एक्सचेंज बोनस और 5000 रु का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। इस कार पर 9000 रु का होंडा कार एक्सचेंज बोनस और 8000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है। यानी 5वीं जनरेशन सिटी पर कुल मिला कर 53505 रु तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। बता दें कि आपको इस कार पर या तो नकद छूट या मुफ्त एक्सेसरीज़ ही मिलेगी। यह पहली बार है कि नई जेन मॉडल पर 50,000 रुपये से अधिक का लाभ दिया जा रहा है।
होंडा जैज
होंडा अपनी जैज पर 15000 रु तक का कैश डिस्काउंट और 17996 रु तक की फ्री एक्ससरीज दे रही है। कार पर 10000 रु तक का एक्सचेंज बोनस और 5000 रु का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। इस कार पर 9000 रु का होंडा कार एक्सचेंज बोनस और 4000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है। यानी जैज पर कुल मिला कर 45996 रु तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। इस कार के सभी वेरिएंट्स पर ये बेनेफिट मिलेंगे। मगर या तो आप नकद छूट ले सकते हैं या फिर मुफ्त एक्सेसरीज़।
डब्लूआर-वी
होंडा अपनी डब्लूआर-वी पर 10000 रु तक का कैश डिस्काउंट और 12158 रु तक की फ्री एक्ससरीज दे रही है। कार पर 10000 रु तक का एक्सचेंज बोनस और 5000 रु का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। इस कार पर 9000 रु का होंडा कार एक्सचेंज बोनस और 4000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है। यानी इस कार पर कुल मिला कर 40158 रु तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। इस कार के केवल पेट्रोल वेरिएंट्स पर ये बेनेफिट मिलेंगे। इस कार पर भी या तो आप नकद छूट ले सकते हैं या फिर मुफ्त एक्सेसरीज़।
फोर्थ जनरेशन सिटी
होंडा फोर्थ जनरेशन सिटी पर 9000 रु का होंडा कार एक्सचेंज बोनस और 5000 रु का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। इस कार पर 8000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है। यानी फोर्थ जनरेशन सिटी पर कुल मिला कर 22000 रु तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। कार के सभी वेरिएंट्स पर ये बेनेफिट मिलेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications