Gillette India Dividend Record Date : शेविंग के लिए रेज़र बनाने वाली दिग्गज कंपनी जिलेट इंडिया के शेयरों में सोमवार को तेजी देखी गई। कंपनी ने हाल ही में निवेशकों को डिविडेंड देने की घोषणा की थी और इस डिविडेंड का लाभ लेने के लिए आज (25 अगस्त) को आखिरी मौका है।

दरअसल, जिलेट इंडिया ने डिविडेंड को लेकर शेयर धारकों की पात्रता तय करने के लिए 26 अगस्त (मंगलवार) को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है। यानी जिस भी निवेश के पास मंगलवार तक कंपनी के शेयर होंगे या फिर कंपनी के रिकॉर्ड में जिनका नाम दर्ज होगा उन्हें इसका लाभ मिलेगा।
ऐसे में यदि आप आज जिलेट इंडिया के शेयर खरीदते हैं तो ही इसका लाभ ले सकते हैं, क्योंकि T+1 सेटलमेंट रूल के तहत आज खरीदने पर अगले एक कारोबारी दिन में आपके डीमैट खाते में कंपनी के शेयर ट्रांसफर हो जाएंगे।
Gillette India Dividend Amount
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपने निवेशकों को हर शेयर पर 47 रुपये के डिविडेंड देने की सिफारिश की थी। जिलेट इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 47 रुपये यानी 4700 फीसदी के डिविडेंड देने की घोषणा की थी। इसका सीधा मतलब है कि पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 47 रुपये मिलेंगे।
Gillette India Share Price
कंपनी के शेयर सोमवार को दोपहर के 1:21 बजे 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 10386.30 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। जिलेट इंडिया का मार्केट कैप 33,843.98 करोड़ रुपये है। स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 11,505 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 7413 रुपये है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications