नई दिल्ली, जुलाई 6। भारतीय क्रिकेटरों को न केवल मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्यार किया जाता है, बल्कि उनमें से कई को उनके शानदार स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी सराहा जाता है, जो वे मैदान के बाहर बनाते हैं। क्रिकेटर हर गुजरते दिन के साथ जबरदस्त गौरव हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। पर कितने लोग उनके सपोर्ट सिस्टम यानी पत्नियों के बारे में जानते हैं। इन सितारों की पत्नियां तब से हमेशा लोगों की नजरों में रही हैं, जब से उन्होंने स्टेडियम में आना शुरू किया। ज्यादातर भारतीय क्रिकेटर आम लड़कियों से शादी करते हैं, लेकिन जैसे-जैसे ये क्रिकेटर्स की पत्नियां बनती हैं, वैसे-वैसे मशहूर भी होती जाती हैं और किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं रहतीं। इनमें से कई महिलाओं ने अपनी प्रोफेश्नल लाइफ को पीछे छोड़ अपने पति को सपोर्ट किया है, मगर कई अन्य ने अपने करियर को बरकरार रखा। आगे जानिए कि किस भारतीय क्रिकेटर की पत्नी से कौन से प्रोफेशन या बिजनेस में तरक्की हासिल की।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी हैं। वे एक भारतीय अभिनेत्री और फिल्म निर्माता हैं जो हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिले हैं। वे अब भारत में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने बेहद सफल रोमांटिक फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में शाहरुख खान के साथ अभिनय की शुरुआत की थी।
रितिका सजदेह
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह एक खेल प्रबंधक हैं जो कई खिलाड़ियों को मैनेज करती हैं जिनमें रोहित शर्मा भी शामिल हैं। रितिका एक कामकाजी महिला हैं और नियमित रूप से खेल आयोजनों और मैचों को देखती हैं।
साक्षी धोनी
पूर्व कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी शादी से पहले होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने कोलकाता में ताज बंगाल में एक प्रशिक्षु के रूप में काम किया।
हेजल कीच
हेजल कीच अपने आकर्षक लुक के लिए जानी जाती रही हैं। वे बॉलीवुड की एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं और बाद में उन्होंने तेजतर्रार क्रिकेटर युवराज सिंह से शादी की। युवी और हेज़ल ने 30 नवंबर, 2016 को चंडीगढ़ में शादी की, जो एक गुरुद्वारा शादी थी। हेजल पहले ही आइटम सॉन्ग 'आ अंते अमलापुरम' से कई लोगों का दिल जीत चुकी हैं। उन्होंने एक्टिंग करियर में काफी नाम कमाया।
गीता बसरा
हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा एक भारतीय अभिनेत्री हैं। बसरा ने इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'दिल दिया है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 'द ट्रेन', 'जिला गाजियाबाद', 'सेकंड हैंड हसबैंड' आदि फिल्मों में भी अभिनय किया। गीता और भज्जी ने 2015 में शादी की थी।
प्रियंका चौधरी
प्रियंका चौधरी शादी से पहले नीदरलैंड में एक बैंक में आईटी प्रोफेशनल के तौर पर काम करती थीं। उन्होंने 2015 में अपने बचपन के दोस्त और भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना से शादी की।
विजेता पेंढारकर
विजेता पेंढारकर ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ से शादी की है, जिन्हें प्यार से 'द वॉल' कहा जाता रहा है। वह पेशे से एक मेडिकल सर्जन हैं और अपने पूरे करियर में द्रविड़ का लगातार समर्थन करती रही हैं।
मयंती बिन्नी
मयंती बिन्नी ने स्टुअर्ट बिन्नी से शादी की है जो आईपीएल में प्रेंजटर रही हैं। मयंती एक सफल भारतीय पत्रकार रही हैं। वह भारत में 2010 फीफा विश्व कप प्रसारण में मेजबान थीं। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के लिए 2015 विश्व कप की मेजबानी भी की है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications